Gold Price Today : डॉलर में कमजोरी के बीच सस्ते हो गए सोना-चांदी, देखें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Price Today on 18th November, 2021 : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक तरफ कच्चे तेल में नरमी आई है, वहीं दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स में गिरावट आने के चलते निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है, इससे बुलियन मार्केट पर असर दिख रहा है.

Gold Price Today : डॉलर में कमजोरी के बीच सस्ते हो गए सोना-चांदी, देखें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Price Today : सोने-चांदी के दामों में आज आई गिरावट.

नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Updates : सोने-चांदी के बाजार में गुरुवार को ठीक-ठाक गिरावट दिख रही है. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक तरफ कच्चे तेल में नरमी आई है, वहीं दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स में गिरावट आने के चलते निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है, इससे बुलियन मार्केट पर असर दिख रहा है. आज मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11.31 बजे सोना 0.2% या 100 रुपये की गिरावट लेकर 49,192 रुपये प्रति ग्राम पर चल रहा था. पिछले कारोबारी सत्र में येलो मेटल 49,292 रुपये की कीमत पर बंद हुआ था. इस दौरान चांदी में 0.54% या 362 रुपये की गिरावट आई थी और इसकी कीमत 66,263 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज हो रही थी. यह मेटल कल 66,625 रुपये के स्तर पर दर्ज हुआ था.

अगर GoldPrice.org पर देखें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय समयानुसार सुबह 11.33 पर MCX पर गोल्ड में 0.29 फीसदी की गिरावट दर्ज हो रही थी और धातु 4,447.89 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 59,640.48 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी.

IBJA के रेट

अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)

999 (प्योरिटी)- 49,219
995- 49,022
916- 45,085
750- 36,914
585- 28,793
सिल्वर 999- 66,283

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4984, 8 ग्राम पर 39,584, 10 ग्राम पर 49,480 और 100 ग्राम पर 4,94,800 रुपये चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरेट सोना 48,480 पर बिक रहा है.

अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 48,240 और 24 कैरेट सोने की कीमत 52,410 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 48,480 और 24 कैरेट सोना 48,480 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 48,740 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 51,440 रुपए है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,340 और 24 कैरेट 50,550 रुपए है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 66,300 रुपए प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 66,300 रुपए प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 71,400 रुपए प्रति किलो है.