खास बातें
- विश्लेषकों का मानना है कि चांदी की कीमतें औसतन 29.88 डॉलर प्रति औंस रहेंगी, जो 2010 की तुलना में 48 फीसद अधिक है।
ह्यूस्टन: अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार और घटती मांग के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद माना जा रहा है कि 2011 में इस पीली धातु की कीमतों में 19 प्रतिशत का अच्छा-खासा इजाफा दर्ज होगा। लंदन बुलियन मेटल्स एसोसिएशन :एलबीएमए: द्वारा किए गए सर्वेक्षण में विशेषज्ञों ने सोने का औसतन मूल्य 1,457 डॉलर प्रति औंस रहने की भविष्यवाणी की है। विश्लेषकों का मानना है कि चांदी की कीमतें औसतन 29.88 डॉलर प्रति औंस रहेंगी, जो 2010 की तुलना में 48 फीसद अधिक है। इसी तरह प्लैटिनम के औसतन दाम 2011 में 12.6 फीसद की वृद्धि के साथ 1,813 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएंगे।