खास बातें
- भारत का विदेशी पूंजी भंडार 7 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 3.32 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 294.01 अरब डॉलर हो गया।
मुम्बई: भारत का विदेशी पूंजी भंडार 7 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 3.32 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 294.01 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इसी अवधि में विदेशी मुद्रा भंडार 3.25 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 264.56 अरब डॉलर हो गया। विदेशी पूंजी भंडार को डॉलर में अभिव्यक्त किया जाता है, लेकिन इस पर यूरोपीय संघ की मुद्रा यूरो, ब्रिटिश मुद्रा पाउंड और जापानी मुद्रा येन के मूल्य में उतार चढ़ावों का भी असर पड़ता है। आलोच्य अवधि में स्पेशल ड्राइंग राइट (एसडीआर) के मूल्य में 5 करोड़ डॉलर का ह्रास हुआ। उधर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में मौजूद भंडार 1.9 करोड़ डॉलर घटकर 1.95 अरब डॉलर हो गया। स्वर्ण भंडार का मूल्य हालांकि इस अवधि में 22.47 अरब डॉलर स्तर पर बना हुआ है।