इस बार किसानों का दालों की बुवाई पर जोर, 39 प्रतिशत बढ़ा रकबा

इस बार किसानों का दालों की बुवाई पर जोर, 39 प्रतिशत बढ़ा रकबा

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली:

देश के किसान दलहन की बड़े पैमाने पर बुवाई कर रहे हैं। खरीफ सत्र 2016-17 में इस फसल की खेती का रकबा अब तक करीब 39 प्रतिशत बढ़कर 90.17 लाख हेक्टेयर हो गया है और दालों की बुवाई के मामले में कर्नाटक शीर्ष पर है।

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में आज तक दलहन खेती का रकबा 87 प्रतिशत बढ़कर 14.09 लाख हेक्टेयर हो गया है जो पूर्व वर्ष की समान अवधि में 7.53 लाख हेक्टेयर था। महाराष्ट्र और राजस्थान में भी दलहन खेती के रकबे में 30 से 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

दलहन के साथ अन्य खरीफ फसलों की बुवाई जून से दक्षिण पश्चिम मानसून के आरंभ के साथ शुरू होती है और कटाई का काम अक्टूबर महीने से शुरू होता है। मानसून की बरसात एक प्रतिशत अधिक हुई है। मौसम विभाग ने सितंबर को समाप्त होने वाले चार माह के सत्र के लिए सामान्य से बेहतर बरसात होने की भविष्यवाणी की है।

 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com