यह ख़बर 10 नवंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

तकनीकी खामियों की वजह से टला डीडीए हाउसिंग स्कीम के ड्रॉ का ट्रायल रन

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

डीडीए की हाउसिंग स्कीम 2014 के लिए आज होने वाला ट्रायल रन तकनीकी खामियों की वजह से टाल दिया गया है। अगली तारीख की घोषणा डीडीए ने अभी नहीं की है।

इससे पहले आज ड्रॉ का ट्रायल रन होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि डीडीए 11 नवंबर को ड्रॉ निकाले जाएंगे। लेकिन ड्रॉ का ट्रायल रन टलने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि 11 नवंबर को होने वाला ड्रॉ टल सकता है।

ट्रायल करना इसलिए भी जरूरी था, क्योंकि यह पहली बार लाइव टेलीकास्ट किया जाना है। अगर इसमें कोई गड़बड़ी होती है तो बड़ी समस्या आ सकती है। 25 हजार से ज्यादा फ्लैटों की स्कीम में इस बार करीब दस लाख लोगों ने फॉर्म भरे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com