यह ख़बर 08 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दिसंबर में निर्यात 36.4% उछला, आयात में गिरावट

खास बातें

  • देश के वाणिज्यक निर्यात में दिसंबर 2010 के दौरान 36.4 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 33 माह की उच्चतम दर है।
New Delhi:

देश के वाणिज्यक निर्यात में दिसंबर 2010 के दौरान 36.4 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 33 माह की उच्चतम दर है। वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि लातिनी अमेरिका जैसे नए बाजारों में निर्यात कारोबार के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत के हिसाब से आकर्षक उत्पाद की बदौलत निर्यात दिसंबर 2010 में 22.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि निर्यात में बढ़ोतरी के विपरीत आलोच्य माह में आयात 11.1 प्रतिशत गिरकर 25.1 अरब डॉलर रह गया, जिससे दिसंबर 2010 का व्यापार घाटा (निर्यात पर आयात का आधिक्य) घटकर 2.6 अरब डॉलर रह गया। अप्रैल-दिसंबर 2010-11 के दौरान निर्यात 29.5 प्रतिशत बढ़कर 164.7 अरब डॉलर और आयात 19 प्रतिशत बढ़कर 247.1 अरब डॉलर रहा। खुल्लर ने कहा, दिसंबर के आंकड़ों में भारी वृद्धि हुई है। पिछले 33 महीनों में निर्यात की यह सबसे ऊंची वृद्धि दर है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com