यह ख़बर 27 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

डीडीए बढ़ाएगा आवासीय पंजीकरण जमा राशि की ब्याज दर

नई दिल्ली:

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने भविष्य की अपनी सभी योजनाओं के लिए पंजीकरण जमा राशि पर वर्तमान पांच प्रतिशत की जगह आठ प्रतिशत का सामान्य ब्याज देने का फैसला किया है।

राजनिवास पर डीडीए की बैठक में यह फैसला किया गया। डीडीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आवासीय योजनाओं के लिए आवंटियों को चुकाए जाने वाले ब्याज और देरी से अदायगी पर बकाये के बीच अंतर को पाटने के लिए यह फैसला किया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com