खास बातें
- वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच सटोरियों की बिकवाली से कच्चा तेल का वायदा भाव 0.95% की गिरावट के साथ 4,674 रुपये प्रति बैरल रह गया।
नई दिल्ली: वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच सटोरियों की बिकवाली से कच्चा तेल का वायदा भाव बुधवार को 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,674 रुपये प्रति बैरल रह गया। एमसीएक्स में कच्चा तेल की अप्रैल डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 45 रुपये अथवा 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,674 रुपये प्रति बैरल रह गई, जिसमें 8,650 लाट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार, मई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 40 रुपये अथवा 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,733 रुपये प्रति बैरल रह गई, जिसमें 460 लाट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि डॉलर की मजबूती से तेल कीमतों पर दबाव रहने के कारण वैश्विक बाजार में कमजोर रुख से कच्चा तेल के वायदा कीमतों में गिरावट आई। इस बीच, न्यूयार्क में कच्चे तेल की मई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 19 सेन्ट की गिरावट के साथ 103.79 डॉलर प्रति बैरल रह गई।