यह ख़बर 01 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पहले दिन पहला झटका, सीएनजी हुई महंगी

खास बातें

  • महंगाई की मार झेल रहे लोगों को नए साल पर सरकार की तरफ से एक और झटका लगा है। एक जनवरी की रात से सीएनजी सवा रुपये किलो महंगी होगी।
नई दिल्ली:

महंगाई की मार झेल रहे लोगों को नए साल पर सरकार की तरफ से एक और झटका लगा है। एक जनवरी की रात से सीएनजी सवा रुपये किलो महंगी होगी। पिछले एक साल में यह दूसरी बढ़ोतरी है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नए साल के मौके पर महंगाई से मज़बूती से लड़ने का संकल्प लिया है लेकिन साल के पहले ही दिन सीएनजी के दाम बढ़ाने का ऐलान हो गया। दाम सवा रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ रहे हैं यानी एक जनवरी की आधी रात से सीएनजी के दाम 29 रुपये प्रति किलो होगी। पिछली बार सीएनजी के दाम 16 जून 2010 को बढ़े थे। उस वक्त 25 फीसद तक दाम बढ़े थे यानी 5 रुपये 60 पैसे। उस वक्त दाम 21.90 पैसे से बढ़कर 27.50 प्रति किलो हो गए थे।  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com