यह ख़बर 26 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

केयर का शेयर पहले दिन 25 प्रतिशत ऊपर खुला

खास बातें

  • रेटिंग एजेंसी केयर का शेयर बुधवार को कारोबार के पहले दिन अपने निर्गम मूल्य से 25 प्रतिशत ऊपर 940 रुपये के भाव पर खुला। केयर के शेयर का निर्गम मूल्य 750 रुपये था।
मुंबई:

रेटिंग एजेंसी केयर का शेयर बुधवार को कारोबार के पहले दिन अपने निर्गम मूल्य से 25 प्रतिशत ऊपर 940 रुपये के भाव पर खुला। केयर के शेयर का निर्गम मूल्य 750 रुपये था।

बंबई शेयर बाजार में 25 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सूचीबद्ध होने के बाद कंपनी का शेयर दोपहर में 926.50 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी केयर का शेयर 940 रुपये के भाव पर खुला, जोकि निर्गम मूल्य की तुलना में 25.33 प्रतिशत अधिक है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com