यह ख़बर 24 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

ब्लैकबेरी ने नया स्मार्टफोन पेश किया

नई दिल्ली:

ब्लैकबेरी ने गुरुवार को भारत में नया स्मार्टफोन 'जेड 30' पेश किया, जिसकी कीमत 39,990 रुपये रखी गई है।

यह अगले सप्ताह बाजार में आ जाएगा।

नए डिवाइस में पांच इंच का डिस्प्ले तथा ब्लैकबेरी में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी का उपयोग किया गया है। इसमें दो गीगाबाइट रैम और 16 जीबी की आंतरिक मेमोरी है, जिसे 64 जीबी तक विस्तारित किया जा सकता है।

डिवाइस में रियर कैमरा आठ मेगापिक्सेल का और फ्रंट फेसिंग कैमरा दो मेगापिक्सेल का है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कंपनी का दावा है कि नए डिवाइस की बैटरी 25 घंटे तक चलेगी।