यह ख़बर 30 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बजाज समूह से भेल को 5,450 करोड़ का ठेका

खास बातें

  • ठेके के तहत भेल बजाज समूह द्वारा ललितपुर में लगाई जाने वाली 1980 मेगावाट क्षमता वाले परियोजना को बिजली उपकरणों की आपूर्ति करेगी।
New Delhi:

बिजली उपकरण बनाने वाली सरकारी कंपनी भेल को बजाज समूह से 5,450 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। ठेके के तहत भेल बजाज समूह द्वारा उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में लगाई जाने वाली 1,980 मेगावाट क्षमता वाले बिजली परियोजना को बिजली उपकरणों की आपूर्ति करेगी। भेल ने एक बयान में कहा कि उसे बाजाज समूह की ललितपुर पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (एलपीजीसीएल) से उत्तर प्रदेश में 1,980 मेगावाट क्षमता के ललितपुर सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत बिजली घर (टीपीएस) की स्थापना का ठेका मिला है। बयान में कहा गया है कि भेल इस बिजली घर के लिए 660-660 मेगावाट की तीन ताप विद्युत इकाईयां लगाएगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com