यह ख़बर 13 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का रुख

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 41.80 अंक की गिरावट के साथ 19492.30 पर जबकि निफ्टी 12.50 अंक की गिरावट के साथ 5850.75 पर खुला।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 41.80 अंक की गिरावट के साथ 19492.30 पर जबकि निफ्टी 12.50 अंक की गिरावट के साथ 5850.75 पर खुला। सुबह करीब 9.20 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 58.60 अंक की गिरावट के साथ 19475.50 पर कारोबार कर रहा था। इसी समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 12.25 अंक की गिरावट के साथ 5851.00 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मामूली तेजी का रुख देखा गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com