यह ख़बर 10 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बाजार में तेज गिरावट सेंसेक्स 468 अंक गिरा

खास बातें

  • मिडकैप 174.89 अंक की गिरावट के साथ 7,295.81 अंक पर और स्मॉलकैप 264.53 अंक की गिरावट के साथ 9,098.66 अंक पर बंद हुआ।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 467.69 अंक की गिरावट के साथ 19,224.12 अंक पर और निफ्टी 141.75 अंक की गिरावट के साथ 5762.85 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 22.61 अंक की तेजी के साथ 19,714.42 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.30 अंकों की गिरावट के साथ 5901.30 अंक पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 174.89 अंक की गिरावट के साथ 7,295.81 अंक पर और स्मॉलकैप 264.53 अंक की गिरावट के साथ 9,098.66 अंक पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com