यह ख़बर 26 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका वित्तीय संकट की कगार पर, छुट्टी छोड़कर लौट रहे हैं ओबामा

खास बातें

  • राजकोषीय असंतुलन के पहाड़ के नीचे खड़ी अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए फौरन रास्ता निकालने की जरूरत को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा बड़े दिन की छुट्टी बीच में ही छोड़कर हवाई से वाशिंगटन लौट रहे हैं।
वाशिंगटन:

राजकोषीय असंतुलन के पहाड़ के नीचे खड़ी अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए फौरन रास्ता निकालने की जरूरत को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा बड़े दिन की छुट्टी बीच में ही छोड़कर हवाई से वाशिंगटन लौट रहे हैं।

ओबामा इस समय परिवार और मित्रजनों के साथ हवाई द्वीप पर हैं। उनकी पत्नी और बच्चे छुट्टी पूरी कर के लौटेंगे। राष्ट्रपति भवन ने कहा, गुरुवार शाम, राष्ट्रपति हवाई द्वीप छोड़कर वापस वाशिंगटन डीसी के लिए प्रस्थान करेंगे। उनकी पत्नी और बेटियां हवाई में रहेंगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पिछले सप्ताह हवाई रवाना होने से पहले ओबामा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा था, मैं कांग्रेस (संसद) के प्रत्येक सदस्य से गुजारिश करूंगा कि वे घर जाकर इस बारे में सोचें। जिन लोगों ने हमें यहां भेजा है, उनके प्रति अपने दायित्वों के बारे में सोचें। उन्होंने कहा, हमारे पास समय सीमा का संकट है। 10 दिनों में मौजूदा कानून के तहत कर की दरें बढ़ने जा रही हैं।