यह ख़बर 22 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नाइजीरिया में एयरटेल के कार्यालय पर आत्मघाती हमला

खास बातें

  • नाइजीरिया के कानो शहर में शनिवार को भारतीय दूरसंचार कम्पनी एयरटेल सहित दो दूरसंचार कम्पनियों के कार्यालय पर आत्मघाती हमले हुए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अबुजा:

नाइजीरिया के कानो शहर में शनिवार को भारतीय दूरसंचार कम्पनी एयरटेल सहित दो दूरसंचार कम्पनियों के कार्यालय पर आत्मघाती हमले हुए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अल जजीरा ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "एयरटेल के कार्यालय में बम विस्फोट हुआ। हमें यह आत्मघाती हमले के होने की सूचना मिली है। हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार मुख्य प्रवेश द्वार में घुसा दिया और खुद को उड़ा दिया। इमारत में आग लग गई है।"

दूसरी कम्पनी दक्षिण अफ्रीका की एमटीएन है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्र के अनुसार, "सेना ने एयरटेल कार्यालय में एक हमलावर को विस्फोट से पहले ही मार दिया था। एमटीएन कार्यालय में कार प्रवेश द्वार में प्रवेश कर गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"