यह ख़बर 29 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

समारोह में एप्पल लाएगा नया आईपैड!

खास बातें

  • सूचना तकनीकी की प्रमुख कम्पनी एप्पल ने सात मार्च को एक समारोह की घोषणा की है। माना जा रहा है कि कम्पनी इस समारोह में नई पीढ़ी के आईपैड को बाजार में उतार सकती है।
सैन फ्रांसिस्को:

सूचना तकनीकी की प्रमुख कम्पनी एप्पल ने सात मार्च को एक समारोह की घोषणा की है। माना जा रहा है कि कम्पनी इस समारोह में नई पीढ़ी के आईपैड को बाजार में उतार सकती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह कार्यक्रम सैन फ्रांसिस्को के यर्बा ब्यूना सेंटर फॉर आर्ट्स में आयोजित किया जाएगा।

समाचार पत्र 'सैन फ्रांसिस्को क्रानिकल' के अनुसार एप्पल द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र में कहा गया, "हमारे पास कुछ ऐसा है जिसे आपको जरूर देखना होगा। और छुना।"

एप्पल के आईपैड के इस बहुप्रतिक्षित अवतार में उम्मीद की जा रही है कि इसमें पहले से तुलना में तेज प्रोसेसर और विकसित ग्राफिक्स प्रोसेसर होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

2011 के वित्तीय वर्ष में कम्पनी ने 320 लाख आईपैड बेचे। इसके अलावा 2010 में बाजार में लाने के बाद से अबतक 550 लाख से अधिक आईपैड बिक चुके हैं।