यह ख़बर 29 नवंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एयर इंडिया को 30 हजार करोड़ का पैकेज देगी सरकार

खास बातें

  • भारी घाटे में चल रही एयर इंडिया में जान फूंकने के लिए सरकार एयरलाइन को करीब 30 हजार करोड़ रुपये का पैकेज देने पर विचार कर रही है।
New Delhi:

भारी घाटे में चल रही एयर इंडिया में जान फूंकने के लिए सरकार एयरलाइन को करीब 30 हजार करोड़ रुपये का पैकेज देने पर विचार कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह रकम अगले 10 साल में कंपनी में डाली जाएगी। प्रस्ताव के मुताबिक सरकार एयर इंडिया के साढ़े चार हजार करोड़ के घाटे को पाटने के लिए साढ़े छह हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त इक्विटी डालने और नए विमानों की खरीद के लिए 17 से 18 हजार करोड़ रुपये देने पर विचार कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि बैंकों ने नकदी की कमी से जूझ रही एयर इंडिया के कर्ज री−स्ट्रक्टरिंग प्लान को मंजूरी दे दी है। अगले कुछ दिनों में नागरिक और उड्डयन मंत्रालय पूरे बेलआउट पैकेज के बारे में एक कैबिनेट नोट तैयार करेगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com