ADVERTISEMENT

ई-पर्यटक वीजा योजना में 37 और देश शामिल, इस सुविधा के तहत अब जुड़ जाएंगे कुल 150 देश

ई-पर्यटक वीजा सुविधा का विस्तार आज (शुक्रवार) से 37 और देशों के लिए किया जा रहा है। इस तरह इस सुविधा के तहत कुल 150 देश जुड़ जाएंगे।
NDTV Profit हिंदीReported By Ians
NDTV Profit हिंदी10:59 AM IST, 26 Feb 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

ई-पर्यटक वीजा सुविधा का विस्तार आज (शुक्रवार) से 37 और देशों के लिए किया जा रहा है। इस तरह इस सुविधा के तहत कुल 150 देश जुड़ जाएंगे।

जिन 37 देशों के पर्यटकों को इस योजना के तहत शामिल किया गया है वे हैं-
अल्बानिया, आस्ट्रिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, बोत्सवाना, ब्रुनेई, बुल्गारिया, केप वर्डे, कोमोरोस, कोटे डेवोरे, क्रोएशिया, चेक गणतंत्र, डेनमार्क, इरिट्रिया, गेबोन, गाम्बिया, घाना, ग्रीस, गुआना, आइसलैंड, लेसोथो, लाइबेरिया, मेडागास्कर, मलावी, माल्डोवा, नामीबिया, रोमानिया, सान मारिनो, सेनेगल, सर्बिया, स्लोवाकिया, दक्षिण अफ्रीका, स्वाजीलैंड, स्विट्जरलैंड, ताजिकिस्तान, त्रिनिदाद और टोबागो, जांबिया और जिम्बाब्वे।

भारत सरकार ने 27 नवंबर, 2014 से ई-पर्यटक वीजा सुविधा शुरू की थी। अब तक इस योजना से 113 देश जुड़ चुके हैं, जो 16 भारतीय हवाई अड्डों पर उपलब्ध ई-पर्यटक वीजा सेवा पा सकते हैं। इस योजना के शुरू होने से साढ़े सात लाख से ज्यादा लोगों को वीजा जारी किए जा चुके हैं। वर्तमान में विदेशी नागरिकों को दैनिक आधार पर औसतन 3,500 ई-पर्यटक वीजा दिए जा रहे हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV Profit हिंदी
लेखकReported By Ians
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT