ऑनलाइन जिस कंपनी से आप मंगाते हैं सस्‍ते में सामान, उसे आयकर विभाग ने भेजा 1,500 करोड़ का टैक्‍स नोटिस 

कंपनी ने कहा है कि इस टैक्स डिमांड से कंपनी के काम-काज या ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. आइए इस मामले के बारे में थोड़ा और समझने की कोशिश करते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Meesho को आयकर विभाग ने भेजा 1500 करोड़ का इनकम टैक्‍स नोटिस

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं और मीशो (Meesho) से सस्ता सामान मंगवाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. कम कीमतों के लिए मशहूर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो एक बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गया है. इनकम टैक्स विभाग ने कंपनी को 1,499.73 करोड़ रुपये (लगभग 1,500 करोड़) का भारी-भरकम टैक्स नोटिस भेजा है. कंपनी ने साफ किया है कि वह इस नोटिस से सहमत नहीं है और इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी. मीशो के मुताबिक, उसके पास इस नोटिस को चुनौती देने के लिए मजबूत कानूनी आधार हैं. 

कंपनी ने कहा है कि इस टैक्स डिमांड से कंपनी के काम-काज या ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. आइए इस मामले के बारे में थोड़ा और समझने की कोशिश करते हैं. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इनकम टैक्स विभाग ने यह नोटिस असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए भेजा है. विभाग का कहना है कि कंपनी ने जो अपनी कमाई दिखाई थी, उसमें कुछ गड़बड़ियां और एडजस्टमेंट पाए गए हैं. 1,500 करोड़ की इस रकम में टैक्स के साथ-साथ ब्याज भी शामिल है.

दिलचस्प बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. पिछले साल (2022-23) भी कंपनी को ऐसा ही नोटिस मिला था, जिस पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा रखी है.

Advertisement

आमदनी बढ़ी पर घाटा भी कम नहीं हो रहा 

खबर सिर्फ टैक्स नोटिस तक ही सीमित नहीं है. कंपनी की आमदनी तो बढ़ी है, लेकिन कंपनी मुनाफे में नहीं है. मीशो की वित्तीय हालत को लेकर भी कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं- 

  • बढ़ता घाटा: दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर 490.6 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले साल इसी समय यह घाटा केवल 37 करोड़ के करीब था.
  • कमाई में उछाल: अच्छी बात यह है कि कंपनी की कमाई (Revenue) में 31% की बढ़ोतरी हुई है और यह 3,517 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
  • खर्चों का अंबार: फेस्टिव सीजन के दौरान कंपनी ने जमकर खर्च किया. इस तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 4,071 करोड़ रुपये रहा.

एक तरफ कंपनी की लोकप्रियता और आय बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ टैक्स विभाग का शिकंजा और बढ़ता घाटा कंपनी के लिए सिरदर्द बन सकता है. फिलहाल लोगों की नजर इस बात पर है कि अगर कंपनी कोर्ट जाती है तो मीशो को कितनी राहत मिलती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Vs America War| सुपरपावर की महायुद्ध की तैयारी! 3500 अमेरिकी मरीन सैनिक पहुंचे |Iran Israel War