US Tariff Cut: अमेरिकी टैरिफ में कटौती का ऐसे मिलेगा भारत को फायदा, एक्सपर्ट ने बता दी सारी बात

US Tariff Cut: खुशी के बीच एक्सपर्ट्स ने सावधानी बरतने की सलाह भी दी है. विशाल कंपानी ने आगाह किया कि अमेरिका के पास पॉलिसी चेंज करने के कई ऑप्शन मौजूद हैं. ऐसे में यह देखना अहम होगा कि 150 दिनों के बाद वाशिंगटन का रुख क्या रहता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

US Tariff Cut: अमेरिकी टैरिफ कम होकर 10 फीसदी पर आ गए, जिसके बाद भारत के साथ दुनिया के उभरते बाजारों के लिए एक बड़ी और राहत मिली. शनिवार को ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) के एक कार्यक्रम में इस फैसले को एक्सपर्ट ने गेम-चेंजर कदम बताया है.उन्होने कहा कि इस कदम से ना केवल बिजनेस में क्लियरिटी आएगी, बल्कि ग्लोबल स्लोडाउन के डर के बीच निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा.

बाजार में लौटेगी रौनक

AIMA के सीनियर वीसी और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड के एमडी विशाल कंपानी ने कहा, "हम उम्मीद कर रहे थे कि टैरिफ दरें घटकर 18 फीसदी के आसपास रुकेंगी, लेकिन इसे सीधा 10 फीसदी पर लाना एक बेहद सकारात्मक संकेत है. अगले 150 दिनों के लिए यह नई दर लागू रहेगी, जो उभरते बाजारों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है."

us tariff cut impact on india

व्यापार में आएगी पारदर्शिता

कंपानी के अनुसार, इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा यूनिफॉर्मिटी के रूप में दिखेगा. यानी जहां पहले अमेरिका अलग-अलग देशों के साथ अलग-अलग टैरिफ दरें रखता था, जिससे अनिश्चितता बनी रहती थी. अब भारत और दूसरे देशों के लिए समान 10 फीसदी की दर तय होने से एकरूपता होगी. इसे लेवल प्लेइंग फील्ड की तरह देखा जा रहा है, जिससे भारतीय एक्सपोर्टर को अमेरिकी बाजार में अपनी पैठ बनाने में आसानी होगी.

भविष्य की चुनौतियां

हालांकि, इस खुशी के बीच एक्सपर्ट्स ने सावधानी बरतने की सलाह भी दी है. विशाल कंपानी ने आगाह किया कि अमेरिका के पास पॉलिसी चेंज करने के कई ऑप्शन मौजूद हैं. ऐसे में यह देखना अहम होगा कि 150 दिनों के बाद वाशिंगटन का रुख क्या रहता है.

AIMA के 70वें साल का जश्न

यह चर्चा AIMA के 70वें स्थापना साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित एक विशेष सम्मेलन के दौरान हुई. इस कार्यक्रम में राजनीति, अर्थशास्त्र की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की, जहां भारत की आर्थिक मजबूती और वैश्विक व्यापारिक संबंधों पर मंथन किया गया.

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi पहुंचे Bhiwandi, कोर्ट में पेश होने से पहले दिखाए गए काले झंडे | Congress | BREAKING