UPI पर चार्ज लगाने से मोटे फायदे में कौन... सरकार, बैंक या PhonePe-Paytm जैसे ऐप्‍स? ये गणित समझा देगा असली खेल

UPI पर MDR चार्ज लगाए जाने के फैसले के बाद बड़े ब्रोकरेजेस का अनुमान है कि इससे 22,000 करोड़ रुपये की आमदनी हो सकती है, लेकिन चर्चा इस बात पर हो रही है कि मोटी कमाई किसके हिस्‍से जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
UPI पर MDR चार्ज लगने से बैंकों और पेमेंट ऐप्स की कमाई का गणित
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

UPI पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगाने के फैसले के साथ ही 2 प्‍वाइंट्स पर खूब चर्चा हो रही है. पहला ये कि UPI फ्री क्‍यों नहीं, ये चार्ज लगाने की जरूरत क्‍या थी... और दूसरा ये कि MDR से होने वाली कमाई कहां-कहां जाएगी, मोटे फायदे में कौन रहने वाला है... Google Pay, PhonePe, PAYtm जैसे UPI ऐप्‍स, बैंक या फिर सरकार. 

NDTV से बातचीत में EY इंडिया के पेमेंट्स सेक्टर लीडर रणदुर्जय तालुकदार ने कहा कि नया फ्रेमवर्क UPI को सब्सिडी पर चलने वाले मॉडल से निकालकर टिकाऊ डिजिटल इंफ्रा की दिशा में ले जाता है. NPCI और वित्त मंत्रालय का भी तर्क ऐसा ही है. 

आपको क्‍या लगता है, किसे होगा मोटा फायदा? 

हर 100 में करीब 80 UPI पेमेंट PhonePe और Google Pay जैसे प्लेटफॉर्म से होते हैं. सोशल मीडिया पर एक चर्चा यही चल रही है क‍ि UPI पेमेंट पर चार्ज लगने से मोटी कमाई 'अमेरिका' चली जाएगी, फोनपे और गूगलपे जैसे ऐप्‍स के जरिये. 

ऐसे में पहली नजर में शायद आपको भी यही लग सकता है कि UPI पेमेंट का बड़ा हिस्सा संभालने वाले ऐप्स की चांदी होगी और MDR से मोटा माल ये ऐप्‍स ही छापेंगे.

Advertisement
लेकिन कमाई का असली गणित कुछ और कहता है. इस पर सोचेंगे तो तस्वीर पलट जाती है और असली मलाई भारतीय बैंकों के खाते में जाती दिखती है. आगे ये भी समझेंगे क‍ि कौन-सा बैंक आगे है, कौन-सा पीछे. 

मान लीजिए आपने किसी बड़े स्टोर से 5,000 रुपये की खरीदारी की और UPI से भुगतान किया. इस भुगतान पर 0.4% के हिसाब से 20 रुपये MDR बनेगा. ये 20 रुपये आपकी जेब से नहीं कटेंगे, बल्कि ये चार्ज दुकान चलाने वाला देगा. अब यही 20 रुपये डिजिटल पेमेंट की पूरी दुनिया में बंटेंगे- बैंक, पेमेंट ऐप, प्रोसेसिंग बैंक और नेटवर्क से जुड़े दूसरे हिस्सेदारों के बीच. 


Topics mentioned in this article
UPI Charges For Merchants
UPI MDR Charges 2026
UPI Payment Charges
NPCI UPI Charges
UPI MDR Charges News