धर्मांतरण विवाद के बीच TCS ने गंवाए 66,700 करोड़! टॉप-10 में 7 कंपनियों को 2 लाख करोड़ से ज्‍यादा का नुकसान

मार्केट कैप के लिहाज से अब RIL टॉप पर बनी हुई है. इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का नंबर आता है. देखना है 27 अप्रैल से शुरू हो रहे हफ्ते में बाजार का रुख क्‍या रहता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Share Market Update: टॉप 10 कंपनियों में किसने कितने रुपये गंवाए?

भारतीय शेयर बाजार की टॉप 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप दो लाख करोड़ रुपये से अधिक कम हो गया है और इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को सबसे अधिक नुकसान हुआ है.  इस दौरान सेंसेक्स 1,829.33 अंक या 2.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,664.21 और निफ्टी 455.60 अंक या 1.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,897.95 पर बंद हुआ. 

TCS और RIL के अलावा 20-24 अप्रैल के कारोबारी सत्र के दौरान, जिन कंपनियों का मार्केटकैप कम हुआ है, उनमें एचडीएफसी बैंक, एलआईसी, भारती एयरटेल, ICICI बैंक और L&T का नाम शामिल हैं. इसके अलावा, HUL, SBI और बजाज फाइनेंस के मार्केटकैप में इजाफा हुआ है. 

TCS को सबसे ज्‍यादा नुकसान 

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 66,699.44 करोड़ रुपये घटकर 8,67,364.12 करोड़ रुपये रह गया. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई और इसका बाजार मूल्यांकन 50,670.34 करोड़ रुपये घटकर 17,96,647.50 करोड़ रुपये हो गया.

Advertisement

HDFC बैंक के मार्केट कैप में 23,090.05 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 12,08,225.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि LIC के मार्केट कैप में 19,670.75 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 5,13,020.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

भारती एयरटेल के शेयरों में भी 19,406.59 करोड़ रुपये की गिरावट आई और इसका मूल्यांकन घटकर 11,05,718.62 करोड़ रुपये हो गया.

Advertisement

ICICI बैंक, HUL और SBI का हाल 

ICICI बैंक का मार्केट कैप 14,663.27 करोड़ रुपये घटकर 9,50,345.40 करोड़ रुपये हो गया, और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का मार्केट कैप 11,142.62 करोड़ रुपये घटकर 5,52,171.88 करोड़ रुपये हो गया.

दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के बाजार मूल्यांकन में 20,652.91 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिससे इसका मार्केट कैप बढ़कर 5,47,219.80 करोड़ रुपये हो गया.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मार्केट कैप में भी 19,522.76 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिससे इसका मार्केट कैप बढ़कर 10,16,752.53 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 8,253.64 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और इसका मार्केट कैप बढ़कर 5,73,690.81 करोड़ रुपये हो गया.

नुकसान के बावजूद RIL टॉप पर 

साप्ताहिक नुकसान के बावजूद, रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखने में सफल रही, जिसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:  क्‍या इसी महीने अप्रैल की सैलरी में जुड़कर आएगा बढ़ा हुआ डीए? जानिए पेंशनर्स को कबतक मिलेगा एरियर

Featured Video Of The Day
PM Modi Speech: 'पहले चरण में TMC का अहंकार टूटा' - बंगाल में गरजे PM मोदी | Bengal Elections 2026