Share Market Today: लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ खुला बाजार,सेंसेक्स 300 अंक उछाला,निफ्टी 24,400 के पार

Stock Market Today: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी जा रही है. जानें HDFC और ICICI बैंक के दम पर कैसे बाजार ने लगाई लंबी छलांग.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Stock Market News Today: आज बाजार की तेजी में बैंकिंग सेक्टर का सबसे बड़ा हाथ है.
नई दिल्ली:

भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रहा है. अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता की उम्मीदों सेहफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त की हैट्रिक लगा दी है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब 0.4% की बढ़त के साथ 24,454 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं सेंसेक्स (Sensex) ने 339 अंकों की छलांग लगाई और 78,860 के स्तर को छू लिया. 

बैंकिंग दिग्गजों का जलवा, HDFC और ICICI Bank ने संभाली कमान

आज बाजार की तेजी में बैंकिंग सेक्टर का सबसे बड़ा हाथ है. मार्च तिमाही के शानदार नतीजों के दम पर ICICI Bank और HDFC Bank निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हैं. इंडेक्स डेटा के मुताबिक, ICICI बैंक ने निफ्टी में 24.2 पॉइंट्स और HDFC बैंक ने 16.33 पॉइंट्स की बढ़त जोड़ी है. इनके अलावा L&T, एक्सिस बैंक (Axis Bank) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

मिडकैप शेयरों में धूम, बेंचमार्क इंडेक्स को पीछे छोड़ा

सिर्फ दिग्गज शेयर ही नहीं, बल्कि छोटे और मझोले शेयरों में भी तगड़ी खरीदारी देखी जा रही है. Nifty Midcap 100 इंडेक्स ने मुख्य बेंचमार्क इंडेक्स से भी बेहतर प्रदर्शन किया है. यह इंडेक्स 0.55% बढ़कर 60,118.50 के स्तर पर पहुंच गया. मिडकैप शेयरों में यह उछाल बताता है कि रिटेल निवेशक अब  बाजार में जमकर पैसा लगा रहे हैं.

सेक्टोरल आधार पर में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल टॉप गेनर था. इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी सर्विसेज लूजर्स थे.

Advertisement

IT शेयरों में सुस्ती, इंफोसिस और TCS पर दबाव

जहां बैंकिंग शेयर बाजार को ऊपर खींच रहे हैं, वहीं आईटी (IT) सेक्टर आज सुस्त नजर आ रहा है. इंफोसिस (Infosys) आज निफ्टी का सबसे बड़ा गिरावट वाला शेयर बना हुआ है. इसके अलावा SBI लाइफ, टीसीएस (TCS), अल्ट्राटेक सीमेंट और डॉ. रेड्डीज लैब्स जैसे शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में बिकवाली देखी जा रही है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरानी जहाज पर Trump ने कैसे किया कब्जा?
Topics mentioned in this article