Stock Market Today: ट्रंप के भाषण के बाद क्रूड $105 के पार, एशियाई बाजारों में बढ़त,जानें आज कैसी होगी भारतीय बाजार की ओपनिंग?

ट्रंप के भाषण के बाद कच्चे तेल की कीमतें $105 के पार निकल गई हैं. ग्लोबल मार्केट में तेजी है लेकिन भारतीय बाजार के लिए GIFT Nifty फ्लैट ओपनिंग के संकेत दे रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Trump Stock Market News Today: ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल आया है.
नई दिल्ली:

आज 2 अप्रैल की सुबह शेयर बाजार और ग्लोबल इकोनॉमी के लिए बहुत बड़ी खबर लेकर आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान वॉर पर स्पीच दिया जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त यू-टर्न देखने को मिला है. ट्रंप ने एक तरफ तो युद्ध खत्म करने के संकेत दिए, लेकिन दूसरी तरफ दूसरे देशों को होर्मुज स्ट्रेट खुद सुरक्षित करने की चुनौती भी दे डाली. इस भाषण के बाद जो कच्चा तेल $100 के नीचे गिर रहा था, वह अचानक उछलकर $105 के पार पहुंच गया. 

आइए जानते हैं  इन खबरों का असर शेयर बाजार पर कैसा रहेगा और आज भारतीय बाजार की शुरुआत कैसी होगी...

ट्रंप का बड़ा बयान, 'अपना तेल खुद बचाओ, नहीं तो हमसे खरीदो'

अपने संबोधन में ट्रंप ने साफ लहजे में कहा कि अमेरिका को होर्मुज की खाड़ी के तेल की जरूरत नहीं है. उन्होंने तेल आयात करने वाले देशों जैसे भारत, चीन से कहा कि वे खुद आगे आएं और इस समुद्री रास्ते की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें. ट्रंप ने ऑफर दिया कि जो देश युद्ध की वजह से तेल नहीं पा रहे हैं, वे अमेरिका से तेल खरीद सकते हैं. उन्होंने कहा, "ईरान पस्त हो चुका है, हम बहुत जल्द अपना काम खत्म कर देंगे."

कच्चे तेल में अचानक लगी 'आग'

ट्रंप के भाषण से पहले तेल की कीमतें गिर रही थीं, लेकिन उनके सख्त तेवरों ने मार्केट को फिर डरा दिया.

  • बेंट क्रूड (Brent Crude) $99 के स्तर से अचानक करीब 4.7% उछलकर $105.95 पर पहुंच गया.
  • WTI क्रूड भी 3% से ज्यादा बढ़कर $103.19 पर ट्रेड कर रहा है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक होर्मुज का रास्ता पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता, तेल की कीमतों में ऐसी ही उछाल बनी रहेगी.

Advertisement

ग्लोबल मार्केट का हाल, अमेरिका और एशिया में हरियाली

भले ही तेल महंगा हुआ है, लेकिन 'जंग खत्म होने की उम्मीद' ने शेयर बाजारों को पंख लगा दिए हैं.अमेरिकी बाजार (Wall Street) में बुधवार को नैस्डैक 1.16% और डॉव जोन्स 0.48% की बढ़त के साथ बंद हुए.एशियाई बाजार की बात करें तो आज सुबह जापान का निक्केई (Nikkei) 0.8% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 1.33% ऊपर कारोबार कर रहे हैं. निवेशकों को भरोसा है कि अमेरिका जल्द ही इस युद्ध से बाहर निकल जाएगा.

आज भारतीय बाजार के लिए क्या है संकेत?

भारतीय बाजार के लिए आज मिला-जुला दिन रह सकता है.GIFT Nifty सुबह  32 अंक की हल्की गिरावट के साथ 22,819 पर ट्रेड कर रहा है, जो एक फ्लैट ओपनिंग का इशारा है. इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 1,186 अंक और निफ्टी 348 अंक की शानदार बढ़त के साथ बंद हुए थे. विदेशी निवेशकों (FII) ने बुधवार को 8,072 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने 7,019 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को संभाला.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump के भाषण के बाद बाजार क्रैश, 25 मिनट में 550 अरब डॉलर का नुकसान | Share Market Today | BREAKING