बीते दिन रिकॉर्ड तेजी के बाद आज बुधवार , 4 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में हल्की सुस्ती देखने को मिल रही है. कल जहां सेंसेक्स और निफ्टी ने बंपर छलांग लगाई थी, वहीं आज सुबह बाजार लाल निशान में खुला.आज सुबह 9:20 बजे तक BSE सेंसेक्स करीब 120 अंक गिरकर 83,619 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. वहीं, निफ्टी 50 में भी मामूली 11 अंकों की गिरावट रही और यह 25,716 के स्तर पर बना हुआ है. प्री-ओपन सेशन में बाजार ज्यादा कमजोर दिख रहा था, लेकिन ओपनिंग के बाद रिकवरी की कोशिश जारी है.
कल यानी मंगलवार का दिन निवेशकों के लिए जश्न का दिन रहा. बीते दिन भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ टेंश कम होने से बाजार में जोश आ गया.ट्रंप सरकार द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ कम करने की खबरों के बीच सेंसेक्स 2,072 अंक (2.54%) उछलकर 83,739 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 639 अंक (2.55%) चढ़कर 25,727 के पार निकल गया था.
मुख्य ब्रॉड-कैप इंडेक्स में मामूली बढ़त देखी गई, क्योंकि निफ्टी मिडकैप 100 में 0.04 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.01 प्रतिशत की बढ़त हुई.
आईटी और रियल्टी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी
आईटी और रियल्टी को छोड़कर सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में थे, जो क्रमशः 5.39 प्रतिशत और 0.58 प्रतिशत नीचे थे. निफ्टी ऑटो, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस प्रमुख गेनर थे, जो क्रमशः 1.12 प्रतिशत, 1.38 प्रतिशत, 1.05 प्रतिशत और 1.77 प्रतिशत ऊपर थे.
शानदार तिमाही नतीजे की वजह से अदाणी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों उछले
शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बावजूद आज अदाणी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में मजबूती देखने को मिली. शानदार तिमाही नतीजे की वजह से शुरुआती ट्रेडिंग सेशन के दौरान Adani Enterprises करीब 1.08% चढ़कर ₹2,226.30 पर कारोबार करता दिखा.
- वहीं Adani Green Energy में 0.69% की तेजी रही और यह ₹938.50 पर पहुंच गया.
- Adani Total Gas हल्की बढ़त के साथ 0.18% चढ़कर ₹543.35 पर ट्रेड करता नजर आया.
Adani Ports & Special Economic Zone के शेयरों में भी 0.89% की मजबूती रही और इसका भाव ₹1,544.50 रहा. इसके अलावा Adani Power में सबसे ज्यादा तेजी दिखी, जो 1.58% उछलकर ₹145.89 पर पहुंच गया. Adani Energy Solutions भी 0.52% की बढ़त के साथ ₹979.50 पर ट्रेड करता दिखा. हालांकि, ग्रुप की कंपनी New Delhi Television (NDTV) में हल्की कमजोरी रही और शेयर 0.49% गिरकर ₹82.89 पर आ गया.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)














