Stock Market Today: शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 350 अंक उछला, निफ्टी फिर 24,100 के पार

निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि निफ्टी ने कल की गिरावट के बाद फिर से बढ़त बना ली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Stock Market News Today:

आज बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है. कल की गिरावट के बाद आज बाजार में सुधार देखने को मिल रहा है. मंगलवार को आई गिरावट के बाद आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है. शुरुआती कारोबार में BSE Sensex करीब 350 अंकों की तेजी के साथ 77,273 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा. वहीं, Nifty 50 भी 100 अंकों से ज्यादा की मजबूती दिखाते हुए 24,100 के पार  निकल गया है. 

निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि निफ्टी ने कल की गिरावट के बाद फिर से  बढ़त बना ली है.

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Prices) लगातार बढ़ रही हैं और ब्रेंट क्रूड $110 प्रति बैरल के पार निकल गया है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के असर की वजह से तेल की कीमतों में यह उछाल देखा जा रहा है.यही वजह है कि बाजार में तेजी के बावजूद निवेशक थोड़ा सतर्क नजर आ रहे हैं.

सेक्टोरल आधार पर देखें तो में निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी ऑटो टॉप गेनर था. इसके अलावा, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी फार्मा भी हरे निशान में थे. वहीं, निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी पीएसई लूजर्स थे.

लार्जकैप के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 149 अंक या 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,125 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 208 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,628 पर था.

Advertisement

सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, आईटीसी, टेक महिंद्रा, इटरनल, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल, टीसीएस, ट्रेंट और एसबीआई गेनर्स थे. टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक लूजर्स थे.

बाजार के जानकारों ने कहा कि यूएई के ओपेक से बाहर होने से कच्चे तेल की कीमत पर दबाव देखने को मिला है, लेकिन अमेरिका-ईरान तनाव के चलते यह अभी भी 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. अब बाजार की निगाहें फेड की बैठक पर रहेंगी, जिसके फैसला आज रात को आएगा.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: Yogi के 'सिंघम' IPS Ajay Pal Sharma को जहांगीर का चैलेंज!
Topics mentioned in this article