Market Closing: युद्ध की टेंशन हुई कम, बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी पर बंद, सेंसेक्स 1200 से ज्यादा उछला

Share Market Closing: 25 मार्च 2026 को सेंसेक्स 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 75,273.45 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 1.72 फीसदी की बढ़ते के साथ 23,306.45 अंक पर रहा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Share Market Today: आज क्‍या है शेयर बाजार का हाल

Share Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा. ईरान और इजरायल के बीच जंग हल्की पड़ते देख बाजार में खरीदारी का दौर लौटा है. निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पीस प्लान पर भरोसा कर मार्केट में फिर लौट रहे हैं. आज 25 मार्च 2026 को सेंसेक्स 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 75,273.45 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 1.72 फीसदी की बढ़ते के साथ 23,306.45 अंक पर रहा.

सेंसेक्स पर टॉप 5 गेनर्स

  • अल्ट्राटेक सीमेंट (4.39%)
  • बजाज फाइनेंस (3.82%)
  • लार्सन (3.80%)
  • टाइटन कंपनी (3.50%)
  • इंटरग्लोब एविएशन (3.46%)

टॉप लूजर्स

  • टेक महिंद्रा (-1.66%)
  • पावर ग्रिड (-1.42%)
  • टीसीएस (-0.86%)
  • भारत इलेक्ट्रिकल (-0.27%)

कैसी रही सुबह की शुरुआत?

सुबह 9:20 बजे Sensex करीब 1.15% या 854 अंकों के उछाल के साथ 74,922 के लेवल पर कारोबार करता दिखा, जबकि Nifty 50 करीब 1.14% या 275 अंकों की तेजी के साथ 23,185 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. हालांकि शुरुआती कारोबार में रुपया दबाव में नजर आया और डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट के साथ 93.96 पर ट्रेड हो रहा था.  

इससे पहले प्री ओपन में सेंसेक्‍स 1,372.06 अंक या 1.89% उछल कर 74,068 के पार पहुंच गया. वहीं निफ्टी (NIFTY 50) में भी 1.78% का उछाल देखा गया और करीब 400 अंक की बढ़त के साथ 22,900 के पार पहुंच गया. GIFT Nifty से पॉजिटिव संकेत मिले थे, जो 23,144 के स्तर पर कारोबार करता दिखा था. इससे पहले मंगलवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने सोमवार के अपने लगभग सभी नुकसान की भरपाई कर ली थी.

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1.9% (1,370 अंक) उछलकर 74,000 के ऊपर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 1.8% की बढ़त के साथ 22,900 के स्तर के पार पहुंचने में सफल रहा. बाजार में इस शानदार रिकवरी के दौरान HDFC Bank, ICICI Bank और L&T जैसे बड़े शेयर प्रमुख भूमिका में रहे. 

Advertisement

एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी

अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद वैश्विक बाजारों में उत्साह का माहौल है. बुधवार को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों ने जोरदार बढ़त के साथ शुरुआत की:

  • जापान का Nikkei 225: 3.05% उछलकर 53,847.76 पर पहुंचा.
  • दक्षिण कोरिया का Kospi: 3.23% की छलांग के साथ 5,733.23 के स्तर पर रहा.
  • ऑस्ट्रेलिया का ASX 200: 2.04% की मजबूती के साथ 8,550.20 पर कारोबार कर रहा है.

ट्रंप का बयान और कच्चे तेल में 'क्रैश'

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. ब्रेंट क्रूड करीब 6% गिरकर $98.31 प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि WTI क्रूड 5% फिसलकर $87.65 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. इसकी मुख्य वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह बयान है जिसमें उन्होंने कहा कि वाशिंगटन और तेहरान (ईरान) के बीच बातचीत चल रही है और ईरान शांति समझौता चाहता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: डील पर ट्रंप का बयान और ईरान का खंडन, 56 मिनट में हो गया 280 लाख करोड़ का खेल

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | ईरान ने जंग में नुकसान का मुआवजा मांगा | BREAKING NEWS | US Iran War | BREAKING