शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी भी 24,600 के नीचे फिसला, निवेशकों के करोड़ों डूबे

Share Market Today: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे खराब संकेतों और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों  खुलते ही लाल निशान  में पहुंच गए . 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Share Market Updates: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे खराब संकेतों और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों  खुलते ही लाल निशान  में पहुंच गए . 
नई दिल्ली:

आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन,यानी शुक्रवार 6 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई है.ग्लोबल मार्केट से मिल रहे खराब संकेतों और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों खुलते ही लाल निशान  में पहुंच गए . पिछले चार दिनों की गिरावट के बाद कल आई मामूली बढ़त आज फिर से गायब हो गई है.

शुक्रवार सुबह बाजार खुलते ही बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 572.43 अंक टूटकर 79,443.47 के स्तर पर आ गया. वहीं, एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 178.75 अंकों की भारी गिरावट के साथ 24,587.15 पर कारोबार करता दिखा.

IT सेक्टर 1.28% से ज्यादा चढ़ा

आज लगभग सभी सेक्टर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं.सबसे ज्यादा असर प्राइवेट बैंक (1.18% ) और ऑटो सेक्टर (0.65% ) पर पड़ी है. हालांकि, गिरावट के इस दौर में भी IT (1.28% ), फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर में थोड़ी हरियाली नजर आ रही है.

किन शेयरों में तेजी और कहां गिरावट?

सेंसेक्स पैक में आज बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों में सबसे ज्यादा मार पड़ी है. ICICI Bank, HDFC Bank, Larsen & Toubro, UltraTech Cement और Tata Steel जैसे बड़े दिग्गज शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है.हालांकि, इस लाल निशान वाले बाजार में भी आईटी (IT) सेक्टर के कुछ शेयरों ने उम्मीद की किरण जगाई है. HCL Tech, Tech Mahindra, Infosys, और TCS जैसे शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं.

Advertisement

क्यों टूट रहा है बाजार?

बाजार के जानकारों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल युद्ध ने कच्चे तेल की कीमतों में भूचाल ला  दिया है, जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का डर है. इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार से लगातार अपना पैसा निकाल रहे हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को ही FIIs ने ₹3,752.52 करोड़ के शेयर बेच डालेहालांकि, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹5,153.37 करोड़ की खरीदारी कर बाजार को सहारा देने की कोशिश की, लेकिन ग्लोबल प्रेशर के आगे यह  काम नहीं आया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
इंडियन एयरफोर्स का ये VIDEO देखकर आपके मुंह से भी निकलेगा भारत माता की जय