चांदी में आई सुनामी तेजी, एक ही दिन में 15 हजार से ज्यादा महंगी हुई सिल्वर, अब आगे क्या?

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आया है, जिससे भाव ₹2.75 लाख के पार पहुंच गए हैं. अमेरिका-ईरान टेंशन और नए टैरिफ के चलते दाम ऊपर जा रहे हैं. जानें क्या हैं बाजार के ताजा भाव.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Silver Price Today: चांदी की कीमतों के लिए शुक्रवार का दिन बड़ा हलचल वाला रहा. अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे थे तो शायद अब आपको अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी. कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन चांदी की कीमतों ने ऐसी छलांग लगाई कि निवेशक और एक्सपर्ट दोनों हैरान रह गए. एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में एक ही झटके में ₹15,580 प्रति किलोग्राम की तूफानी तेजी दर्ज की गई.

आसमान पर पहुंची चांदी की कीमतें

शुक्रवार देर रात तक हुई ट्रेडिंग में मई डिलीवरी वाली चांदी करीब 6 फीसदी की बढ़त के साथ ₹2,75,249 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई. दिन के कारोबार के दौरान चांदी ने ₹2,64,100 का लो लेवल देखा था, लेकिन क्लोजिंग से पहले इसने सभी को चौंकाते हुए 2,75,000 रुपये के स्तर को पार कर लिया.

Silver Price Today

सोने ने भी पकड़ी रफ्तार

एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में गजब की तेजी देखी गई है. भाव 1.62 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुके हैं. बीते 4 से 5 दिनों से चल रही गिरावट पर रोक लगी. मुनाफावसूली की जगह एक बार फिर से लिवाली का दौर देखा जा रहा है.

बड़े शहरों में सोने का भाव (24 कैरेट/10 ग्राम)

  • दिल्ली- ₹1,61,710 
  • मुंबई- ₹1,61,580
  • कोलकाता- ₹1,61,580 
  • चेन्नई- ₹1,62,540 
  • बेंगलुरु- ₹1,61,580 

क्यों आई चांदी में तेजी?

  • मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह जियो पॉलिटिकल टेंशन है. खासतौर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर धकेल दिया है.
  • जेनेवा में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर हो रही बातचीत बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म होने और अमेरिकी हमले की आशंका ने बाजार में डर का माहौल बना दिया है. जब भी वॉर की स्थिति बनती है तो निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने और चांदी में निवेश करते हैं.
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद वैश्विक स्तर पर 15% तक के नए टैरिफ लगाए हैं. इससे ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितताएं बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर कीमती चांदी की कीमतों पर पड़ा है.
  • अमेरिका में बेरोजगारी की बातें लगातार चल रही हैं, जिससे डॉलर पर प्रेशर बना है. 

आगे क्या होगा?

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर ओमान में चल रही बातचीत जल्द ही किसी मोड़ पर नहीं पहुंचती तो चांदी और सोने की कीमतों में और भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. फिलहाल बाजार की नजरें अमेरिका के अगले कदम पर टिकी हैं. चांदी की यह बढ़त आम जनता के लिए गहने खरीदना मुश्किल कर सकता है, लेकिन निवेशकों के लिए यह पैसा बनाने का शानदार मौका है.

Featured Video Of The Day
Afghanistan Attacks Pakistan | Sucherita Kukreti | जब बीच Debate छिड़ गई 'IND-PAK जंग' | Munir | PAK