एक साल में 2 करोड़ रुपये कमाने वाले इंजीनियर का खुलासा, बताया एक्स्ट्रा कमाई का सीक्रेट जिससे 38 की उम्र में हो सकेंगे रिटायर

जानिए कैसे 38 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्लोस सैंटाना ने अपनी एक्स्ट्रा कमाई को सही जगह इन्वेस्ट करके इतनी कम उम्र में हमेशा के लिए रिटायर होने का पक्का प्लान बना लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रोल्डन के लिए साल में लगभग 2 करोड़ रुपये कमाना कभी भी उनका अंतिम लक्ष्य नहीं था.

Side Income Ideas: कैलिफोर्निया में रहने वाले 38 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्लोस सैंटाना रोल्डन ने सिर्फ अपनी नौकरी के अलावा एक साइड बिजनेस के जरिए इतनी कमाई कर ली है कि वे जल्द ही रिटायर होने की योजना बना रहे हैं. पिछले 20 सालों से कोडिंग कर रहे कार्लोस का मौजूदा सालाना पैकेज 2 लाख डॉलर (करीब 1.89 करोड़ रुपये) के आसपास है, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब कंपनी के स्टॉक्स और उनके साइड बिजनेस ने उनकी सालाना कमाई को 4.2 लाख डॉलर (करीब 3.5 करोड़ रुपये) तक पहुंचा दिया था.

2013 में हुए थे अमेरिका शिफ्ट

मेक्सिको से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कार्लोस वहां शुरुआती दौर में महीने के 800 से 1500 डॉलर (75,700 से 1.42 लाख रुपये) कमाते थे. 2013 में वे वर्क वीजा पर अमेरिका आए और डिज्नी के साथ 90 हजार डॉलर के सालाना पैकेज पर काम शुरू किया. इसके बाद उन्होंने एबीसी न्यूज और स्नैप (Snap) जैसी कई बड़ी टेक कंपनियों में काम किया. अपने करियर में उन्होंने छंटनी और वीजा एक्सपायर होने जैसी कई बड़ी चुनौतियों का भी सामना किया, लेकिन उन्होंने अलग-अलग कंपनियों में टेक लीड और प्रिंसिपल इंजीनियर के पदों पर काम करना जारी रखा.

स्नैप कंपनी के स्टॉक्स से हुआ बड़ा मुनाफा

साल 2020 में कार्लोस ने स्नैप (Snap) कंपनी जॉइन की. यहां उनकी बेसिक सैलरी 1.40 लाख डॉलर थी, लेकिन इसके साथ ही उन्हें कंपनी की तरफ से चार साल के लिए 2.25 लाख डॉलर के रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स (RSUs) भी मिले. उस समय कंपनी के एक शेयर की कीमत लगभग 12.50 डॉलर थी, जो अगले ही साल तेजी से बढ़कर 80 डॉलर तक पहुंच गई. शेयरों में आए इस भारी उछाल के कारण 2021 में कार्लोस की कुल कमाई 4.2 लाख डॉलर तक पहुंच गई.

स्टॉक के पैसे से खड़ा किया साइड बिजनेस

कार्लोस ने शेयरों से मिले इस भारी मुनाफे को महंगे शौक में खर्च करने के बजाय मेक्सिको में एक 'केबिन रेंटल बिजनेस' शुरू करने में लगा दिया. उन्होंने वहां टूरिस्ट्स के लिए किराए पर देने के लिए केबिन बनवाए. जब टेक इंडस्ट्री में मंदी आई और कार्लोस की नौकरी अचानक चली गई, तब अमेरिका में रहने और परिवार का खर्च उठाने में मेक्सिको के इसी केबिन बिजनेस से आ रही साइड इनकम ने उनकी सबसे ज्यादा मदद की.

Advertisement
लिंक्डइन प्रोफाइल के एक बदलाव ने दिलाई नई नौकरी

नौकरी जाने के बाद कार्लोस ने देखा कि लिंक्डइन पर 'Open to Work' बैज लगाने के बावजूद उन्हें इंटरव्यू के मौके नहीं मिल रहे थे. तब उन्होंने एक तरीका अपनाया. उन्होंने यह बैज हटा दिया और अपनी प्रोफाइल में खुद को अपने ही केबिन रेंटल बिजनेस के बुकिंग सॉफ्टवेयर का फाउंडर बता दिया. इस एक बदलाव के दो हफ्ते के भीतर ही रिक्रूटर्स खुद उन्हें संपर्क करने लगे, जिसके बाद उन्हें एक बड़ी म्यूजिक कंपनी में 2 लाख डॉलर के सालाना पैकेज पर कॉन्ट्रैक्ट जॉब मिल गई.

'कोडिंग से रिटायरमेंट लेकर बच्चों के साथ समय बिताऊंगा'

लगातार स्क्रीन पर काम करने की वजह से कार्लोस की आंखों में अब जलन रहने लगी है और वे इस काम से थक चुके हैं. उनका कहना है कि यह उनकी आखिरी नौकरी हो सकती है. उनका प्लान मेक्सिको में सिर्फ एक और रेंटल केबिन तैयार करने का है. इसके बाद उनका रेंटल बिजनेस उन्हें इतनी कमाई दे सकेगा कि वे कोडिंग से पूरी तरह रिटायर होकर आर्थिक रूप से आजाद हो जाएंगे और अपना पूरा समय परिवार के साथ बिता सकेंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- वैज्ञानिक दराज में रखकर भूल गए थे 40 साल पुरानी खोज, अब पता चला- वो अंटार्कटिका के पहले डायनासोर की हड्डी थी

Featured Video Of The Day
'राम मंदिर ट्रंस्ट और चढ़ावा चोरी को लेकर NDTV से क्या बोले प्रमोद कृष्णम?
Topics mentioned in this article
Side Income
Early Retirement
Financial Freedom
Business Idea
World News