Share Market Today: बजट डे की गिरावट के बाद संभला बाजार! खुलते ही उछला सेंसेक्‍स, उतार-चढ़ाव पर क्‍या बोले एक्‍सपर्ट?

आज 2 फरवरी, सोमवार को शेयर बाजार में शुरुआती सपाट ओपनिंग के बाद सेंसेक्स 322 अंक बढ़कर 81,000 पार कर गया, जबकि निफ्टी में करीब 65 अंकों का उछाल देखा गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Share Market Today: शेयर बाजार संभला

बजट के बाद आज 2 फरवरी को शेयर मार्केट की सपाट ओपनिंग हुई और थोड़ी ही देर में उछाल दर्ज किया गया. सेंसेक्‍स खुलते ही 322 प्‍वाइंट चढ़ कर 81,000 का लेवल पार कर गया, जबकि निफ्टी में भी करीब 65 अंकों का उछाल देखा गया. हालांकि सुबह 9:45 बजे ये 25,00 से नीचे के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत होकर 91.76 पर पहुंच गया.  बता दें कि 1 फरवरी को सेंसेक्स 1,843.43 अंक की भारी गिरावट के साथ 80,722.94 के लेवल पर बंद हुआ था, जबक‍ि निफ्टी 593.45 अंक टूटकर 24,825 के स्तर तक चला गया था. बजट डे पर उतार-चढ़ाव वाले सेशन में बाजार ने भारी बिकवाली का सामना किया था.  

शुरुआती कारोबार के दौरान मेटल, ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग (PSUs and Private Banks) सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. 

ग्‍लोबल संकेतों की बात करें तो एशियाई बाजारों में आज सुबह उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा. एक ओर जापान का निक्केई 0.75 प्रतिशत और चीन का CSI 300 मामूली बढ़त पर थे, वहीं दूसरी ओर हॉन्गकॉन्ग के हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1 प्रतिशत से लेकर 2.63 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई. 

वित्त वर्ष 2027 के लिए 17.2 लाख करोड़ रुपये (187 बिलियन डॉलर) की रिकॉर्ड ग्रॉस डेट प्‍लान के ऐलान के बाद सरकारी बॉन्ड्स में भी गिरावट आई है. 10-वर्षीय बॉन्ड्स की यील्ड 8 बेसिस पॉइंट तक बढ़कर 6.78% हो गई, जो 17 जनवरी, 2025 के बाद का उच्चतम स्तर है.

उतार-चढ़ाव पर क्‍या बोले एक्‍सपर्ट?  

मार्केट एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, मार्केट में ट्रेडर फिलहाल बजट की घोषणाओं के बाद अपनी निवेश रणनीतियों और पुरानी पोजीशन का दोबारा आकलन करने में जुटे हैं, जिससे बाजार किसी एक निश्चित दिशा में स्थिर नहीं हो पा रहा है. तकनीकी तौर पर निफ्टी का 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बने रहना कमजोरी का संकेत है, जबकि विशेषज्ञों के अनुसार निकट भविष्य के लिए 24,650–24,700 का दायरा एक बेहद महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा.

Advertisement

बजट में ट्रेडर्स के लिए सबसे बड़ा झटका Securities Transaction Tax (STT) में इजाफा रहा. सरकार ने फ्यूचर्स पर STT को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% और ऑप्शंस पर 0.1% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया है. इससे ट्रेडिंग कॉस्ट काफी बढ़ गई है. वहीं, बजट में बताया गया कि कंपनियों को शेयर बायबैक से मिलने वाली रकम को कैपिटल गेन मानकर उस पर टैक्स लगाया जाने के फैसले की भी कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं. खासतौर पर ये उन निवेशकों को रास नहीं आएगा, जो टैक्स बचाने के लिए बायबैक का सहारा लेते थे.

Featured Video Of The Day
Sarvodaya Foundation India Season 2: Ujjain और Nagpur में दिव्यांगों के लिए नई उम्मीद