Share Market Today: मार्केट सुस्‍त! हल्‍की गिरावट के साथ खुले सेंसेक्‍स-निफ्टी, रुपया भी हुआ कमजोर

Stock Market Today: सोमवार को जहां बाजार में तेजी देखी गई थी, मंगलवार को शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई. ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की चर्चा के बीच एक्‍सपर्ट जियो पॉलिटिकल तनाव कम होने की उम्‍मीद में मार्केट के उठने की संभावना देख रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Stock Market Today: आज क्‍या है शेयर मार्केट का हाल?

Stock Market 26 May 2026: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दमदार शुरुआत के बाद आज शेयर मार्केट में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है. ग्‍लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्‍स गिरावट के साथ खुले. निफ्टी करीब 50 अंक फिसलकर 24,000 के लेवल से नीचे आ गया. बाद में हल्‍के सुधार के बावजूद सोमवार के स्‍तर से इसमें गिरावट देखी जा रही है. वहीं सेंसेक्‍स सुबह 9:28 बजे 37 अंकों की गिरावट के साथ 76,451 पर कारोबार करता दिखा. करीब 276 शेयरों में बढ़त देखी जा रही थी, जबकि 185 शेयरों में गिरावट आई और 39 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिखा.  

वहीं दूसरी ओर, डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 95.39 के लेवल पर खुला, जो कि सोमवार को 95.23 पर बंद हुआ था. 

प्री ओपन में BSE सेंसेक्‍स 75.55 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 76,413.41 पर ट्रेड करता दिखा, जबकि NSE निफ्टी 59.10 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 23,972.60 पर ट्रेड करता दिखा.

इससे पहले ग्‍लोबल मार्केट से हल्‍की गिरावट के संकेत मिले थे. सुबह करीब 8:30 बजे गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 0.33% या 77 अंकों की गिरावट के साथ 24,050 के करीब ट्रेड करता दिखा था. एक्‍सपर्ट्स कच्चे तेल की कीमतें नरम बनी रहने और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरने की उम्‍मीद के बीच मार्केट में बढ़त की संभावना देख रहे हैं.

खबर अपडेट हो रही है.

Featured Video Of The Day
NDTV Nava Punjab Summit 2026: अपने गानों के जरिए Jasbir Jassi कैसे बता रहे पंजाब की खासियत?