शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्‍स सीधे 77,500 के पार, अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर 11% तक भागे 

बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई. सबसे अधिक बढ़त अदाणी ग्रीन एनर्जी में रही, जो 11.27% उछलकर ₹1,029.65 पर बंद हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Share Market Rally: तेजी के साथ बंद हुए बाजार, अदाणी ग्रुप के शेयर भी उछले

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में दमदार तेजी देखने को मिली. दिन के अंत में सेंसेक्स 2,946.32 अंक या 3.95% की तेजी के साथ 77,563.90 और निफ्टी 873.70 अंक या 3.78% की बढ़त के साथ 23,997.35 पर बंद हुए.  बाजार में तेजी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप लगभग 17 लाख करोड़ रुपए बढ़कर करीब 446 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पहले 429 लाख करोड़ रुपए था.

बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई. इसकी अगुवाई रियल्टी और ऑटो स्टॉक्स ने की. निफ्टी रियल्टी (6.75%) और निफ्टी ऑटो (6.69%) की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स थे. निफ्टी प्राइवेट बैंक (5.56%), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (5.54%), निफ्टी पीएसयू बैंक (5.46%), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरबेल्स (5.23%) और निफ्टी इन्फ्रा (4.13%) की मजबूती के साथ बंद हुआ. 

कोई भी इंडेक्‍स लाल निशान में बंद नहीं हुआ. लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूत बढ़त देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2,198.95 अंक या 4.03% की बढ़त के साथ 56,799.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 694.75 अंक या 4.39% की बढ़त के साथ 16,538.05 पर था. 

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर 11% तक भागे

बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई. सबसे अधिक बढ़त अदाणी ग्रीन एनर्जी में रही, जो 11.27% उछलकर 1,029.65 रुपये/शेयर पर बंद हुआ. इसके अलावा, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन और अदाणी एंटरप्राइजेज में भी 8% से अधिक की शानदार तेजी दर्ज की गई. अदाणी पोर्ट्स 5.24% और अदाणी पावर 3.64% की बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए, जो निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है.

Advertisement

और किन शेयरों ने भरी उड़ान? 

सेंसेक्स पैक में इंडिगो, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और एसबीआई गेनर्स थे. केवल टेक महिंद्रा, सन फार्मा और पावर ग्रिड ही लाल निशान में बंद हुए.

क्‍या है एक्‍सपर्ट की राय?

वेंचुरा के रिसर्च हेड विनीत बोलिंजकर ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध विराम से जोखिम में सुधार हुआ है और इससे कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई है. उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों को अपने पोर्टफलियो में ऐसे लार्जकैप को शामिल करना चाहिए, जिनकी आय मजबूत हो. युद्ध विराम के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है और ब्रेंट क्रूड का दाम करीब 14% कम होकर 94 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 17 लाख करोड़! एक झटके में भर गई निवेशकों की झोली, शेयर बाजार में 'दिवाली' के पीछे ये 5 बूस्‍टर डोज

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War | Iran US Ceasefire: Trump कभी भी अपने फैसले से पलट सकते हैं?