Stock Market Today: शेयर बाजार का धमाकेदार कमबैक, सेंसेक्स 500 अंक उछला, IT शेयरों में रौनक

जानकारों का मानना है कि शेयर बाजार में तेजी के पीछे विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली का कम होना एक बड़ी वजह है. मंगलवार को एफआईआई ने सिर्फ 102.53 करोड़ रुपये की बिकवाली की,

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय शेयर बाजार ने कल की भारी गिरावट के बाद बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूत तेजी दिखाई है.
  • सुबह के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 514 अंक और निफ्टी 50 में 155 अंकों की बढ़त दर्ज हुई है.
  • आईटी सेक्टर ने बाजार को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई, निफ्टी आईटी इंडेक्स टॉप गेनर रहा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:


भारतीय शेयर बाजार कल की भारी गिरावट के बाद आज यानी बुधवार,25 फरवरी को शानदार वापसी की है. दुनिया भर के बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और आईटी शेयरों में आई जबरदस्त खरीदारी ने घरेलू बाजार में फिर से रौनक लौटा दी है. निवेशकों के लिए यह राहत की बात है कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही आज हरे निशान में खुलकर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं.

सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी

मजबूत वैश्विक संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुला. सुबह के कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स 514.55 अंक या 0.63% की तेजी के साथ 82,740.47 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 50 भी 155.70 अंक या 0.61% की मजबूती दिखाते हुए 25,580.35 पर कारोबार कर रहा था. कल की 1,068 अंकों की बड़ी गिरावट के बाद आज की यह बढ़त बाजार में मजबूती के संकेत दे रही है.

आईटी शेयरों ने संभाली कमान, चौतरफा खरीदारी

बाजार को ऊपर ले जाने में आज सबसे बड़ी भूमिका आईटी (IT) सेक्टर की रही है. निफ्टी आईटी इंडेक्स आज टॉप गेनर बना हुआ है. इसके अलावा मेटल, रियल्टी, ऑयल एंड गैस, डिफेंस और मीडिया जैसे लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.43% और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.59% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं.

आज के गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में आज टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, टाटा स्टील और पावर ग्रिड जैसे शेयर सबसे ज्यादा मुनाफे में हैं. इनके अलावा सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी जा रही है. दूसरी ओर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स जैसे कुछ शेयरों में हल्की कमजोरी नजर आ रही है. कुल मिलाकर बाजार का रुझान पॉजिटिव है और बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वालों से कहीं ज्यादा है.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली थमी, घरेलू निवेशकों का सहारा

बाजार के जानकारों का मानना है कि इस तेजी के पीछे विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली का कम होना एक बड़ी वजह है. मंगलवार को एफआईआई ने सिर्फ 102.53 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,161.22 करोड़ रुपये की भारी खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया. इसके अलावा अमेरिकी और एशियाई बाजारों टोक्यो, हांगकांग, शंघाई में आई तेजी ने भी भारतीय निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है.

Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit: Iron Dome, नया सुरक्षा समझौता... इजरायल-भारत की डील से कांपेंगे दुश्मन | NDTV