Share Market Forecast Today: आखिरकार तीन दिनों की कमजोरी पर बीते सेशन ब्रेक लगा. सेंसेक्स करीब 900 अंक उछला, वहीं निफ्टी में 250 अंक से ज्यादा तेजी देखी गई. ये खबर थोड़ी निवेशकों को हैरान कर गई क्योंकि अभी ईरान-इजरायल के बीच जंग खत्म नहीं हुई है और मार्केट ऐसे धमाकेदार नंबर्स दिखा रहा है.
Share Market Forecast Today
पहले ये जानिए कि आखिर किन वजहों से बाजार बीते दिन झूमता हुआ दिखाई दिया.
- अमेरिकी बाजार में मजबूत क्लोजिंग से भारतीय मार्केट को सपोर्ट मिला
- जंग को लेकर कोई और नेगेटिव खबर सामने नहीं आई
- घरेलू निवेशक लगातार जमकर खरीदारी कर रहे हैं
- रुपये ने डॉलर के मुकाबले अच्छी रिकवरी दिखाई
आज किन बातों पर मार्केट की रहेगी नजर?
आज सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि अमेरिकी बाजारों में कैसा ट्रेंड देखने को मिलता है. साथ ही इजरायल और ईरान के बीच की जंग की खबरें कैसी रहती हैं. इसके अलावा विदेशी निवेशकों की खरीदारी भी बाजार की चाल को तय करने में अहम बात साबित होगी. आज का सेशन वीक का लास्ट सेशन है. ऐसे में अगर बड़े शेयर मजबूत होते हुए दिखे तो मिड-स्मॉलकैप में मजबूती आएगी.
Share Market Forecast Today
किन सेक्टर्स पर रखें नजर
बैंक निफ्टी के साथ डिफेंस और मेटल सेक्टर्स के शेयर एक बार फिर अच्छा कारोबार करते हुए दिखाई दे सकते हैं. डिफेंस स्टॉक्स की बात करें तो भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ मझगांव डॉक के शेयरों में 8 फीसदी तक तेजी आई. आज के सेशन में सभी निवेशकों की नजर इन सेक्टर्स पर जरूर रहेगी.
क्या बोले एक्सपर्ट?
एक्सपर्ट जंग के बीच में आई डिफेंस शेयर्स में तेजी को शॉर्ट टर्म गेन मान कर चलते हैं. ऐसे में विवधता के साथ दूसरे सेक्टर में पैसा लगाने की सलाह है. इसके अलावा लंबी अवधि के लिए किया गया निवेश पैसा बनाकर देता है. कम अवधि के निवेश में रिस्का का फैक्टर सबसे ज्यादा होता है.














