Market Closing: सेंसेक्स 900 से ज्यादा तो निफ्टी 25,200 के नीचे, हफ्ते के आखिरी दिन मार्केट में बड़ी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा टूटकर 81,300 के करीब बंद हुआ, वहीं निफ्टी 25,200 के नीचे फिसल गया. ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Market Closing: शेयर मार्केट के लिए हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. शुक्रवार को शुरू हुई बिकवाली दिन के आखिरी समय तक चलती रही. सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी गई. बाजार बंद होने तक सेंसेक्स करीब 930 अंक गिरकर 81,318 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 50 भी 25,150 के स्तर तक गिर गया.

क्यों दिखी बाजार में गिरावट?

बाजार में आई इस गिरावट के पीछे कई बड़ी वजह रहीं. ग्लोबल मार्केट टेंशन ने निवेशकों के सेंटिमेंट को बुरी तरह से असर डाला. साथ ही, घरेलू मोर्चे पर आज आने वाले जीडीपी आंकड़ों से पहले निवेशकों ने मुनाफा वसूली की. वहीं, दूसरी तरफ विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी मार्केट की गिरावट को तेज किया.

ऑटो और बैंकिंग में बड़ी गिरावट

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा मार ऑटो और रियल्टी सेक्टर पर पड़ी. निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 2% से ज्यादा की गिरावट देखी गई, जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी जैसे बड़े शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे. बैंकिंग शेयरों में भी भारी दबाव दिखा, जहां एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने इंडेक्स को नीचे खींचने में बड़ी भूमिका निभाई.

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

  • टॉप लूजर्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, ट्रेंट और भारती एयरटेल.

  • टॉप गेनर्स

बाजार की इस गिरावट में भी कुछ डिफेंसिव शेयरों जैसे सन फार्मा और इंफोसिस में कुछ हद तक खरीदारी देखी गई.

Advertisement

गिरावट पर क्या बोले एक्सपर्ट?

आज की इस गिरावट से बाजार की कुल मार्केट कैप में भारी कमी आई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक निफ्टी 25,350 के ऊपर स्टेबल नहीं होता, तब तक बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है.

Featured Video Of The Day
America-Iran Ceasefire BREAKING: Lebanon पर Israel के हमलों से भड़का ईरान | Strait of Hormuz