सीनियर सिटीजन्स के लिए कमाई का सुनहरा मौका: FD पर मिल रहा 7.75% तक ब्याज, कहां होगा सबसे ज्यादा फायदा, देखें पूरी लिस्ट

Best FD Interest Rates 2026: बता दें कि रिजर्व बैंक की एक खास संस्था (DICGC) आपके ₹5 लाख तक के डिपॉजिट पर इंश्योरेंस कवर देती है. इसका मतलब है कि अगर बैंक को कुछ होता भी है, तो आपके ₹5 लाख पूरी तरह सुरक्षित हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Senior Citizen FD Rates February 2026: देश के बहुत से सीनियर सिटीजन आज भी सुरक्षा के लिहाज से सरकारी बैंकों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं. 
नई दिल्ली:

Fixed Deposit Interest Rates February 2026: अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अपनी जमा पूंजी पर सुरक्षित और मोटा मुनाफा चाहते हैं, तो फरवरी 2026 आपके लिए अच्छी खबर लेकर आया है. पिछले एक साल में रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बावजूद, कई बैंक अभी भी बुजुर्गों को शानदार रिटर्न दे रहे हैं. आजकल के दौर में जहां बचत पर ब्याज कम हो रहा है, वहीं कुछ बैंक 7.75% तक का सालाना ब्याज ऑफर कर रहे हैं. यह उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो अपनी मंथली जरूरतों के लिए पूरी तरह से एफडी (FD) से होने वाली कमाई पर निर्भर हैं.

प्राइवेट बैंकों में मिल रहा है सबसे ज्यादा फायदा

प्राइवेट बैंकों की बात करें तो ब्याज दरें सरकारी बैंकों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं.

  • यस बैंक (YES Bank) फिलहाल सीनियर सिटीजन्स को सबसे ज्यादा 7.75% का ब्याज दे रहा है.  
  • बंधन बैंक और आरबीएल बैंक भी 7.70% की दर से मुनाफा दे रहे हैं. 
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और इंडसइंड बैंक में भी आपको 7.50% तक का अच्छा ब्याज मिल सकता है. 

अगर आप थोड़ा ज्यादा रिस्क ले सकते हैं और ज्यादा कमाई चाहते हैं, तो ये बैंक आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

सरकारी बैंकों पर भी बना हुआ है भरोसा

देश के बहुत से सीनियर सिटीजन आज भी सुरक्षा के लिहाज से सरकारी बैंकों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं. 

  • सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा सबसे आगे है, जो सीनियर सिटीजन्स को 7.00% का ब्याज दे रहा है. 
  • इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 6.90% और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 6.75% का रेट मिल रहा है. 
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भी 6.70% का ब्याज दे रहे हैं. 

हालांकि प्राइवेट बैंकों के मुकाबले यहां ब्याज थोड़ा कम है, लेकिन स्थिरता और भरोसे के मामले में ये हमेशा पहली पसंद रहते हैं.

₹5 लाख तक की रकम पर रहती है पूरी गारंटी

एफडी (FD) में पैसा लगाते समय सुरक्षा की चिंता सबको होती है. आपको बता दें कि रिजर्व बैंक की एक खास संस्था (DICGC) आपके ₹5 लाख तक के डिपॉजिट पर इंश्योरेंस कवर देती है. इसका मतलब है कि अगर बैंक को कुछ होता भी है, तो आपके ₹5 लाख पूरी तरह सुरक्षित हैं. 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आपके पास बड़ी रकम है, तो उसे एक ही बैंक में रखने के बजाय अलग-अलग बैंकों में जमा करें. इससे आपका सारा पैसा इंश्योरेंस के दायरे में रहेगा और रिस्क भी कम हो जाएगा.

निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एफडी चुनते समय सिर्फ ज्यादा ब्याज न देखें, बल्कि कुछ और जरूरी बातों पर भी गौर करें. अक्सर बैंक किसी खास समय वाली एफडी जैसे 444 या 555 दिन पर ही सबसे ज्यादा ब्याज देते हैं, इसलिए समय सीमा को ध्यान से चेक करें. 

इसके अलावा, अगर आपको बीच में पैसों की जरूरत पड़ी और आपने एफडी तुड़वाई, तो बैंक 0.5% से 1% तक का जुर्माना वसूल सकते हैं. 

Advertisement

जो बुजुर्ग हर महीने खर्च के लिए पैसा चाहते हैं, वे मंथली या क्वार्टरली पे-आउट वाला ऑप्शन चुन सकते हैं. साथ ही, टैक्स बचाने के लिए फॉर्म 15H भरना न भूलें ताकि आपकी कमाई से टीडीएस (TDS) न कटे.

Featured Video Of The Day
Sambhal Tamanna Malik Interview: कट्टरपंथियों की धमकियों से नहीं डरी तमन्ना, क्या कुछ बोलीं?|UP News