देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने UPI सर्विस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बताया है कि 19 नवंबर, 2026 को UPI सर्विस कुछ देर के लिए काम नहीं करेगी. पहले से निर्धारित मेंटेनेंस के चलते UPI सेवाओं में डिस्टर्बेंस रहेगा. बैंक की ओर से सोशल मीडिया पर टाइम भी बताया गया है कि कब से कब तक UPI सर्विस काम नहीं करेगी.
बैंक ने कहा है कि जो ग्राहक डिजिटल लेन-देन के लिए SBI की UPI सुविधा पर निर्भर हैं, उन्हें किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए सर्विस बंद रहने के समय का ध्यान रखना होगा.
कब से कब तक, कितनी देर बंद रहेगी UPI सर्विस?
बैंक के नोटिफिकेशन के अनुसार, ये मेंटेनेंस कार्य गुरुवार तड़के डिस्टर्ब रहेगी. 18 नवंबर और 19 नवंबद की दरमयानी रात 1:15 बजे से सुबह 2:00 बजे के बीच मेंटेनेंस का काम किया जाएगा.
इस दौरान, बैंक की ओर से जरूरी तकनीकी काम किए जाने के कारण SBI की UPI सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी.
45 मिनट तक मेंटेनेंस, लेकिन पहले भी ठीक हो सकती है सर्विस
हालांकि इस रुकावट के 45 मिनट तक चलने की उम्मीद है, लेकिन SBI ने संकेत दिया है कि मेंटेनेंस की प्रक्रिया तय समय से पहले भी पूरी हो सकती है. इसका मतलब यह है कि काम कितनी जल्दी पूरा होता है, उसके आधार पर ग्राहक तय समय से पहले ही इन सेवाओं का फिर से इस्तेमाल कर सकेंगे.
SBI ने ग्राहकों को बताया है कि ये अस्थायी रुकावट एक नियोजित मेंटेनेंस प्रक्रिया का हिस्सा है. ये काम 19 नवंबर, 2026 को IST के अनुसार रात 1:15 बजे शुरू होगा और सुबह 2:00 बजे तक चलेगा. इस दौरान जो ग्राहक UPI से भुगतान करने की कोशिश करेंगे, उन्हें बैंक की UPI सेवाओं का उपयोग करने में दिक्कतें आ सकती है.
बैंक ने बताया- UPI Lite का विकल्प
एक बैंक अधिकारी के अनुसार, SBI की UPI सर्विस डिस्टर्ब रहने के दौरान ग्राहक UPI Lite का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये एक ऐसी सर्विस है, जिसमें पहले से ही बैंक खाते से राशि UPI वॉलेट में एड कर के रखी जाती है.
बैंक ने विशेष रूप से बताया है कि UPI लाइट सेवा का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के किया जा सकता है. इस सुविधा की मदद से ग्राहक मेंटेनेंस के दौरान भी ट्रांजैक्शन कर सकेंगे.
अगर आप कहीं सफर में हैं, या फिर किसी भी वजह से आपको लगता है कि 18-19 नवंबर की दरमयानी रात 1:15 बजे से सुबह 2:00 बजे के बीच आपको UPI पेमेंट करना पड़ सकता है तो आप अभी ही, या फिर समय रहते सुविधानुसार अपनी UPI लाइट में बैलेंस एड कर सकते हैं यानी पैसे जोड़ कर रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें | छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी खबर, 'स्पेशल पास' दे सकती है सरकार, नगर निगम और बिजली विभाग से मिलेगी राहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं