Sahara Refund: 47 लाख लोगों के खाते में आए 10 हजार करोड़, आपका पैसा ऐसे वापस मिलेगा

Sahara Refund: सहारा इंडिया के 47 लाख से ज्यादा निवेशकों को अब तक 10,037.47 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके हैं. पिछले 7 दिनों में 221.45 करोड़ रुपये का रिफंड दिया गया है. अब तक करीब 1.51 करोड़ लोगों ने रिफंड के लिए आवेदन किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सहारा इंडिया रिफंड में आई तेजी
Pexels

Sahara Refund: अगर आपका पैसा भी सहारा इंडिया में फंसा हुआ है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. सहारा इंडिया के निवेशकों को उनका पैसा वापस मिलने लगा है. अब तक 47 लाख से ज्यादा निवेशकों के बैंक खातों में 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम भेजी जा चुकी है. खास बात यह है कि पिछले सात दिनों में ही 221.45 करोड़ रुपये जमाकर्ताओं के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं. 

सहारा रिफंड पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक करीब 1.51 करोड़ लोगों ने अपना पैसा वापस पाने के लिए आवेदन किया है. इनमें से 47 लाख से ज्यादा निवेशकों को कुल 10,037.47 करोड़ रुपये का रिफंड दिया जा चुका है. इससे उन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनकी मेहनत की कमाई लंबे समय से सहारा की अलग-अलग सहकारी समितियों में फंसी हुई है. 

आपका पैसा वापस पाने के लिए क्या करना होगा?

अगर आपने अभी तक रिफंड के लिए आवेदन नहीं किया है, तो इसके लिए केंद्र सरकार के CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल (https://mocrefund.crcs.gov.in/depositor/#/home) पर जाना होगा. वहां जमाकर्ता को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और जरूरी जानकारी भरनी होगी. आवेदन के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, आधार से लिंक बैंक खाता और जमा राशि से जुड़े दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है. आवेदन करते समय सभी जानकारियां सही भरना जरूरी है, ताकि वेरिफिकेशन में परेशानी न हो.

कैसे चेक करें रिफंड का स्टेटस?

रिफंड के लिए आवेदन करने के बाद निवेशक पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं. अगर आवेदन में कोई कमी या दस्तावेज से जुड़ी समस्या है, तो उसे ठीक करने की जरूरत हो सकती है. ध्यान रखें कि रिफंड की रकम आवेदन और दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद ही जारी की जाती है. इसके अलावा, निवेशकों की सुविधा के लिए सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर तीन नए हेल्पलाइन नंबर 011-44716198, 011-44716498 और 011-44716887 भी जारी किए गए हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
लश्‍कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में मारा गया, कुलगाम की मस्जिद में छिपा था

Topics mentioned in this article
Sahara
Sahara Refund

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं