राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से एक लाख करोड़ रुपये का होगा कारोबार : CAT की उम्मीद

कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, ‘‘ यह आयोजन न केवल धार्मिक भावनाओं को प्रतिध्वनित करता है बल्कि आर्थिक गतिविधियों में भी उछाल लाता है. लोगों का विश्वास देश की पारंपरिक आर्थिक प्रणाली पर आधारित कई नए व्यवसायों को बढ़ा रहा है.’’

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
नई दिल्ली:

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से एक लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है. व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अपना यह अनुमान विभिन्न राज्यों के 30 शहरों के व्यापार संघों से प्राप्त जानकारी के आधार पर लगाया है.

कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, ‘‘ यह आयोजन न केवल धार्मिक भावनाओं को प्रतिध्वनित करता है बल्कि आर्थिक गतिविधियों में भी उछाल लाता है. लोगों का विश्वास देश की पारंपरिक आर्थिक प्रणाली पर आधारित कई नए व्यवसायों को बढ़ा रहा है.''

उन्होंने कहा कि राम मंदिर अभिषेक के मद्देनजर देशभर में व्यापार संघों द्वारा करीब 30,000 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

बाजार में जुलूस, श्री राम चौकी, श्री राम रैलियां, श्री राम पद यात्रा, स्कूटर तथा कार रैलियां और श्री राम सभाएं इनमें शामिल हैं. बाजारों में श्री राम के झंडे, बैनर, टोपी, टी-शर्ट और राम मंदिर की तस्वीर वाले कुर्ते की भारी मांग देखी जा रही है.

खंडेलवाल ने कहा, ‘‘ राम मंदिर के मॉडल की मांग में भी तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है और उम्मीद है कि देशभर में पांच करोड़ से ज्यादा मॉडल बेचे जाएंगे. इसके लिए अलग-अलग राज्यों के कई शहरों में छोटी-छोटी निर्माण इकाइयां दिन-रात काम कर रही हैं.''

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि अगले सप्ताह दिल्ली के 200 से अधिक प्रमुख बाजार और बड़ी संख्या में छोटे बाजारों में श्री राम झंडे लगे नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- कहीं आपका भी FASTag ना हो जाए डीएक्टिवेट, 31 जनवरी से पहले पूरा कर लें ये प्रोसेस

ये भी पढ़ें- बिहार : गया, मुजफ्फरपुर में वायु प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाने के लिए जल्द ही शुरू होगा अध्ययन

Advertisement
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
India In Motion | Sustainable Bharat: सेवा और संरक्षण की एक अटूट विरासत
Topics mentioned in this article