PPF में आज लगाएंगे पैसे तो फायदे में रहेंगे, पछताने से पहले Expert से समझ लीजिए मुनाफे का गणित

PPF में निवेश की राशि के साथ-साथ निवेश की तारीख भी आपके मुनाफे की असली चाबी है. सिर्फ समय का सही चुनाव न करने की वजह से आप बिना किसी अतिरिक्त निवेश के करीब आपको 2.88 लाख रुपये का सीधा नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
PPF Investment Benefits: पीपीएफ में 5 तारीख से पहले निवेश के क्‍या फायदे हैं, Expert से समझ लीजिए

PPF Investment Benefits: अगर आप सुरक्षित निवेश और टैक्स बचाने के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) को पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. निवेश की दुनिया में एक पुरानी कहावत है- 'सही जगह पैसा लगाना जरूरी है, लेकिन सही समय पर लगाना उससे भी ज्यादा जरूरी है.' PPF के मामले में यह बात पूरी तरह सच साबित होती है. इस पर आई एक रिपोर्ट को हमने जिंदल ग्रुप के एक फर्म में काम कर चुके चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित कुमार को भेजा. उन्‍होंने जो बातें समझाईं, वो आपकी आंखें भी खोल देगा. उनका कहना है कि अगर आप इस साल अपने PPF अकाउंट में पैसा डालने वाले हैं, तो 5 अप्रैल से पहले यानी आज ही ये काम निपटा लें. 

उन्‍होंने समझाया कि आखिर 5 तारीख का यह 'जादुई' गणित क्या है और कैसे एक छोटा-सा फैसला आपको लाखों का एक्स्ट्रा फायदा दिला सकता है.

5 तारीख का 'जादुई' नियम क्या है?

PPF में ब्याज की गणना (Calculation) का एक खास नियम है. नियम यह है कि आपके खाते पर ब्याज की गणना हर महीने की 5 तारीख और महीने के आखिरी दिन के बीच मौजूद न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance) पर की जाती है. इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आप महीने की 5 तारीख तक पैसा जमा कर देते हैं, तो आपको उस पूरे महीने का ब्याज मिलता है. लेकिन अगर आपने 6 तारीख को पैसा जमा किया, तो उस महीने का ब्याज आपको नहीं मिलेगा.

1 दिन की देरी और पूरे साल का नुकसान

इसे एक उदाहरण से समझते हैं. मान लीजिए आप साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश करना चाहते हैं:

  • केस 1 (समय पर): अगर आप 1 से 5 अप्रैल के बीच पैसा जमा करते हैं, तो आपको पूरे 12 महीनों का ब्याज (7.1% की दर से करीब 10,650 रुपये) मिलेगा.
  • केस 2 (देरी से): अगर आप यही पैसा 6 अप्रैल को जमा करते हैं, तो अप्रैल महीने का ब्याज हाथ से निकल जाएगा. आपको सिर्फ 11 महीने का ब्याज मिलेगा, जो करीब 9,763 रुपये होगा.

यानी सिर्फ एक दिन की देरी से आपको साल भर में 887 रुपये का सीधा नुकसान हो जाएगा.

कंपाउंडिंग का कमाल: 15 साल में ₹2.9 लाख का अंतर

अब आप सोचेंगे कि ₹887 की तो बात है, इससे क्या फर्क पड़ता है? लेकिन असली खेल कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) का है. जब यह छोटा-सा अंतर 15 साल तक हर साल जुड़ता है, तो यह पहाड़ जैसा बन जाता है. आम तौर पर हमें लगता है कि कुछ सौ रुपयों के ब्याज के अंतर से क्या फर्क पड़ेगा, लेकिन असली खेल कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) का है. जब यह छोटा-सा अंतर 15 साल तक हर साल जुड़ता है, तो यह एक बड़ी रकम में बदल जाता है. अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपये का अधिकतम निवेश 5 अप्रैल से पहले कर देते हैं, तो 15 साल की मैच्योरिटी पर आपके पास करीब 40.68 लाख रुपये का फंड इकट्ठा होगा, जिसमें शुद्ध ब्याज ही लगभग 18.18 लाख रुपये होगा.

Advertisement

इसके उलट, अगर आप यही निवेश हर साल 5 अप्रैल के बाद या देरी से करते हैं, तो आपकी मैच्योरिटी वैल्यू घटकर लगभग 37.80 लाख रुपये रह जाएगी और आपको मिलने वाला कुल ब्याज भी कम होकर 15.31 लाख रुपये पर सिमट जाएगा. इसका सीधा मतलब यह है कि सिर्फ समय का सही चुनाव न करने की वजह से आप बिना किसी अतिरिक्त निवेश के करीब 2.88 लाख रुपये का सीधा नुकसान उठा सकते हैं. इसलिए एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पीपीएफ में निवेश की मात्रा के साथ-साथ निवेश की तारीख भी आपके मुनाफे की असली चाबी है. 

एक्‍सपर्ट की बताई ये बातें ध्‍यान में रखें  

  1. एकमुश्त निवेश (Lumpsum): अगर आपके पास पैसा है, तो वित्तीय वर्ष की शुरुआत (1-5 अप्रैल) में ही पूरा ₹1.5 लाख जमा कर दें. यह अधिकतम रिटर्न पाने का सबसे बेस्ट तरीका है.
  2. किस्त (Installments): अगर आप हर महीने पैसे जमा करते हैं, तो कोशिश करें कि हर महीने की 5 तारीख से पहले पैसा खाते में पहुंच जाए.
  3. ऑनलाइन ट्रांसफर: बैंक जाने की भीड़ से बचने के लिए नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करें, ताकि 5 तारीख की डेडलाइन मिस न हो.

सीए अमित कुमार ने कहा कि PPF में फिलहाल 7.1% का शानदार और टैक्स-फ्री ब्याज मिल रहा है. इसलिए 5 अप्रैल से पहले निवेश कर अपने भविष्य के लिए लाखों की अतिरिक्त बचत सुनिश्चित कर सकते हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: रुपये की टेंशन दूर, 690 बिलियन डॉलर का भंडार है न! खुश कर देगी SBI की रिपोर्ट, जानिए RBI ने इसे कैसे किया मजबूत

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान ने अमेरिका का पायलट पकड़ा? | Iran Attack On US | Trump