अगर आप भी पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) या सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम(Small Savings Schemes) में निवेश करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. 31 मार्च 2026 की तारीख करीब आ रही है और इस डेडलाइन से पहले आपको एक छोटा सा लेकिन बेहद जरूरी काम निपटाना है. अगर आप इस वित्त वर्ष में अब तक अपने अकाउंट में पैसे नहीं डाल पाए हैं, तो तुरंत ये काम कर लीजिए, वरना आपका चलता हुआ अकाउंट बंद हो सकता है.
31 मार्च से पहले क्यों मिनिमम निवेश जरूरी?
PPF और सुकन्या समृद्धि दोनों ही ऐसी स्कीम्स हैं जिनमें अकाउंट एक्टिव रखने के लिए हर साल एक फिक्सड मिनिमम अमाउंट जमा करना अनिवार्य होता है. अगर आप 31 मार्च 2026 तक यह रकम जमा नहीं करते हैं, तो आपका अकाउंट इनएक्टिव यानी बंद मान लिया जाएगा. इसके बाद खाते को दोबारा एक्टिव यानी चालू कराने के लिए आपको न सिर्फ भाग-दौड़ करनी होगी, बल्कि जुर्माना भी भरना पड़ेगा.
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
अगर आपने अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाया है, तो सालभर में कम से कम 250 रुपए निवेश करना जरूरी है. इसमें भी मिनिमम बैलेंस जमा नहीं करने पर 50 रुपए का जुर्माना लगता है. आपको बता दें कि इस स्कीम पर सरकार फिलहाल 8.2% का जबरदस्त ब्याज दे रही है, जो किसी दूसरे सेविंग स्कीम्स से काफी बेहतर है.
PPF अकाउंट के लिए नियम
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) यानी PPF के अकाउंटहोल्डर्स को एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपए जमा करने होते हैं. अगर आप 31 मार्च तक यह पैसा नहीं डालते हैं, तो अकाउंट बंद हो जाएगा. इसे दोबारा एक्टिव कराने के लिए आपको हर साल के हिसाब से 50 रुपए पेनल्टी देनी होगी. अच्छी बात यह है कि फिलहाल PPF पर 7.1% की दर से शानदार ब्याज मिल रहा है.














