Petrol-Diesel Prices Today: नोएडा से सस्‍ता पेट्रोल-डीजल दिल्‍ली में, आज रविवार को क्‍या हैं दाम, फटाफट जान लें अपने शहर के रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग शहरों में अलग-अलग बनी हुई हैं. इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी तेल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Petrol Diesel Prices Today: आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्‍या हैं?

Petrol Diesel Rates Today: मिडिल ईस्‍ट में तनाव और होर्मुज स्‍ट्रेट पूरी तरह नहीं खुलने के चलते दुनियाभर के देशों में तेल संकट बरकरार है. कई देशों में पेर्टोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही है. इस बीच भारत में स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है. तेल की कीमतों का बोझ आम लोगों पर न पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार लगातार कदम उठा रही है. पहले एक्‍साइज ड्यूटी में राहत दी गई आर अब तेल बाहर कम एक्‍सपोर्ट हो, इसलिए डीजल पर निर्यात शुल्क 21.50 रुपये/लीटर से बढ़ाकर 55.50 रुपये/लीटर कर दिया है, जबकि एटीएफ पर एक्‍सपोर्ट ड्यूटी 29.50 रुपये से बढ़ाकर 42 रुपये कर दिया है.  इन कदमों के बीच देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 87 रुपये से 106 रुपये प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है. 

अलग-अलग शहरों में क्‍यों अलग-अलग हैं दाम? 

पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग शहरों में अलग-अलग बनी हुई हैं. इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी तेल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं. इनमें ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतें, करेंसी एक्‍सचेंज रेट के अलावा अलग-अलग राज्‍यों में टैक्‍स और अलग-अलग शहरों के लिए ट्रांसपोर्टेशन कॉस्‍ट के आधार पर तेल की कीमतें तय की जाती हैं. इसलिए शहरों के हिसाब से दामों में अंतर होते हैं. 

दिल्‍ली में पेट्रोल-डीजल मुंबई से बहुत सस्‍ता 

दिल्‍ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतें मुंबई समेत कई शहरों से कम बनी हुई हैं. IOCL के मुताबिक, दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 94.77 रुपये/लीटर हैं, जबकि डीजल 87.67 रुपये/लीटर के भाव बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये/लीटर और डीजल 90.03 रुपये/लीटर बिक रहा है. नोएडा में पेट्रोल दिल्‍ली से थोड़ा (28 पैसे) महंगा है और ये 95.05 रुपये/लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल 88.19 रुपये/लीटर बिक रहा है. यानी दिल्‍ली की तुलना में डीजल भी 52 पैसे महंगा है. 

अन्‍य शहरों में क्‍या भाव बिक रहा पेट्रोल-डीजल?

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी विविधता देखी जा रही है. वर्तमान में भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 106.52 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 105.45 रुपये और मुंबई में 103.54 रुपये प्रति लीटर है. इसके विपरीत, देहरादून में पेट्रोल की दरें सबसे कम 93.17 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई हैं, जो भोपाल की तुलना में लगभग 13 रुपये सस्ता है. दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये के साथ अपेक्षाकृत कम बनी हुई है.

Advertisement

डीजल की कीमतों पर गौर करें तो भुवनेश्वर और चेन्नई में दरें सबसे अधिक क्रमशः 92.69 रुपये और 92.39 रुपये प्रति लीटर हैं. औद्योगिक केंद्रों और महानगरों की बात करें तो कोलकाता में डीजल 92.02 रुपये, बेंगलुरु में 90.99 रुपये और मुंबई में 90.03 रुपये के भाव पर बिक रहा है. सबसे किफायती डीजल दिल्ली में 87.67 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध है. यह अंतर अलग-अलग राज्यों में लागू होने वाले स्थानीय वैट (VAT) और माल ढुलाई शुल्क (Freight charges) की वजह से दिखाई देता है.

ये भी पढ़ें: DA Hike पर कर्मचारी-पेंशनर्स के लिए दो बड़े अपडेट, एक है आफत, दूसरे में राहत! वित्त मंत्री को लिखे गए पत्र में क्‍या?

Advertisement

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Pakistan में डील होगी या भड़केगी जंग? | Donald Trump