Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में फिर लौटी तेजी, टंकी फुल कराने से पहले जानें 9 अप्रैल को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol Diesel Rates on 9 April : ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत में आम लोगों को राहत है. 9 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं .चेक करें ताजा रेट...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Petrol Diesel Price Today, 9 April: सरकार ने भी भरोसा दिलाया है कि देश में पेट्रोल -डीजल की कोई कमी नहीं है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं.
नई दिल्ली:

Petrol- Diesel Prices On April 9: अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं, तो पहले पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जरूर चेक कर लें. मिडिल-ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच मचे घमासान और युद्ध जैसे हालात के बीच हर किसी की नजर तेल की कीमतों पर है. ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम (Us iran ceasefire deal) के उल्लंघन का आरोप लगाया है, जिससे ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों  (Crude Oil Price)में भारी हलचल देखी जा रही है. लेकिन क्या इसका असर आपकी जेब पर पड़ा है?

अपनी गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए आज 9 अप्रैल को आपके शहर में पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) का ताजा रेट क्या है...

ग्लोबल मार्केट में  ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड  हुआ महंगा

दुनियाभर के तेल बाजार में इस वक्त काफी उतार-चढ़ाव है. कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उबाल आ गया है. गुरुवार को तेल की कीमतों में जबरदस्त रिकवरी देखी गई.'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz), जहां से दुनिया का 20% कच्चा तेल गुजरता है, वहां तनाव बढ़ने से ब्रेंट क्रूड 2.1% की बढ़त के साथ $96.73 प्रति बैरल और WTI क्रूड 2.7% की उछाल के साथ $96.99 पर पहुंच गया है.  यह उछाल पिछले सत्र में आई 13% की रिकॉर्ड गिरावट के ठीक बाद आया है.हालांकि, भारतीय तेल कंपनियों (OMCs) ने फिलहाल घरेलू कीमतों को स्थिर रखा है.

सरकार ने भी भरोसा दिलाया है कि देश में पेट्रोल -डीजल की कोई कमी नहीं है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं.

Advertisement

आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?

9 अप्रैल 2026 को देश के प्रमुख महानगरों और बड़े शहरों में पेट्रोल -डीजल की कीमतें कुछ इस तरह हैं...

  •  दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.
  •  मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.54 है, जबकि डीजल ₹90.03 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चेन्नई में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए ₹101.06 और डीजल के लिए ₹91.50 चुकाने होंगे.
  • कोलकाता में पेट्रोल का रेट ₹105.86 और डीजल का भाव ₹92.02 प्रति लीटर बना हुआ है.
  •  बेंगलुरु में पेट्रोल ₹102.96 और डीजल ₹88.95 प्रति लीटर पर स्थिर है.
  • हैदराबाद में आज पेट्रोल ₹107.46 और डीजल ₹97.00 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.

घर बैठे सिर्फ एक SMS से जानें ताजा रेट

पेट्रोल पंप की लंबी लाइनों में लगने से पहले आप अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजकर भी सटीक दाम जान सकते हैं:

Indian Oil (IOCL): 'RSP <space> सिटी कोड' लिखकर 9224992249 पर भेजें.

Bharat Petroleum (BPCL): 'RSP' लिखकर 9223112222 पर भेजें.

Hindustan Petroleum (HPCL): 'HP Price' लिखकर 9222201122 पर भेजें.
 

Featured Video Of The Day
Kanpur DM Action: Typing Test में फेल होने पर Clerk को बनाया Peon, Government Job में हड़कंप!