Petrol-Diesel Price Hike: आज 25 मई 2026 को लगातार चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.सुबह 6 बजे से लागू नई दरों के बाद कहीं पेट्रोल ₹3 से ज्यादा बढ़ा है तो कहीं डीजल के दामों में भी बड़ा इजाफा देखने को मिला है.दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल पर ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ है. जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर हो गई है.
ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल करने से पहले यह जान लें कि आपके शहर में पेट्रोल डीजल कितना महंगा हुआ है और आज ताजा रेट क्या है...
देश के बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव (Petrol-Diesel PriceToday)
- दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 महंगा होकर ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 महंगा होकर ₹95.20 प्रति लीटर हो गया है.
- कोलकाता में पेट्रोल ₹2.86 महंगा होकर ₹113.47 प्रति लीटर और डीजल ₹2.80 महंगा होकर ₹99.82 प्रति लीटर हो गया है.
- मुंबई में पेट्रोल ₹2.76 महंगा होकर ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹2.81 महंगा होकर ₹97.83 प्रति लीटर हो गया है.
- चेन्नई में पेट्रोल ₹2.46 महंगा होकर ₹107.77 प्रति लीटर और डीजल ₹2.57 महंगा होकर ₹99.55 प्रति लीटर हो गया है.
- बेंगलुरु में पेट्रोल ₹2.52 महंगा होकर ₹110.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.55 महंगा होकर ₹98.54 प्रति लीटर हो गया है.
- नोएडा में पेट्रोल ₹2.41 महंगा होकर ₹101.92 प्रति लीटर और डीजल ₹2.53 महंगा होकर ₹95.37 प्रति लीटर हो गया है.
- गुरुग्राम में पेट्रोल ₹2.53 महंगा होकर ₹102.69 प्रति लीटर और डीजल ₹2.63 महंगा होकर ₹95.36 प्रति लीटर हो गया है.
- चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹2.59 महंगा होकर ₹101.54 प्रति लीटर और डीजल ₹2.53 महंगा होकर ₹89.47 प्रति लीटर हो गया है.
- लखनऊ में पेट्रोल ₹2.61 महंगा होकर ₹101.89 प्रति लीटर और डीजल ₹2.72 महंगा होकर ₹95.36 प्रति लीटर हो गया है.
- पटना में पेट्रोल ₹3.07 महंगा होकर ₹113.54 प्रति लीटर और डीजल ₹3.01 महंगा होकर ₹99.54 प्रति लीटर हो गया है.
Petrol-Diesel Price Hike: दो हफ्तों में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?
बता दें कि पिछले दो हफ्तों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है. 15 मई को 4 साल में पहली बार में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे. इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी करीब 90-90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई.
15 मई से शुरू हुई इस बढ़ोतरी के बाद अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर से ज्यादा का उछाल आया है.
कच्चे तेल में 50% से ज्यादा उछाल
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और रुपये की कमजोरी के कारण सरकारी तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से लगातार पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है. कच्चे तेल की कीमतें फरवरी के अंत से अब तक 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी हैं. हालांकि, आज कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है और यह दो हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं.ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स में 4% से ज्यादा गिरकर लगभग $98.83 प्रति बैरल पर आ गया है. वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 4% से अधिक टूटकर $92.03 प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है.
ये भी पढ़ें- आम नागरिक को बड़ी राहत, अब CNG, LNG और हाइड्रोजन पंपों पर नहीं होगी घपलेबाजी, सरकार ने बदले नियम














