What is Ola Insiders Program: भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपने 10 लाख से ज्यादा ग्राहकों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है. कंपनी ने ओला इनसाइडर्स (Ola Insiders) नाम से एक खास कम्युनिटी प्रोग्राम लॉन्च किया, जिसमें कंपनी से जुड़े ग्राहकों को नए स्कूटर, बाइक या फिर एक्सचेंज करने पर 50 हजार तक के बंपर बेनेफिट्स मिल रहे हैं. इस खबर में बताते हैं कि अगर आप कंपनी के कस्टमर हैं तो कैसे इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
पुराना स्कूटर लाओ, नया ले जाओ
अगर आप पहले से ओला का स्कूटर इस्तेमाल कर रहे हैं और अब अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह सबसे सही समय है. ओला इनसाइडर्स प्रोग्राम के जरिए ग्राहक अपने पुराने स्कूटर को ओला के लेटेस्ट जेन 3 S1 पोर्टफोलियो से एक्सचेंज कर सकते हैं. इसमें कंपनी की एडवांस 4680 भारत सेल वाली गाड़ियां भी शामिल हैं. इस अपग्रेड पर ग्राहकों को 50 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है.
मिलेंगे एक्स्ट्रा फायदे
ओला अब मल्टी-ओला हाउसहोल्ड के कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा है. यानी अगर आपके पास पहले से एक ओला स्कूटर है और आप अपने ही नाम पर दूसरी ओला स्कूटर या बाइक खरीदते हैं, तो आपको 20 हजार तक के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलेंगे. इस पॉलिसी से कंपनी का टारगेट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को हर घर तक पहुंचाना है.
What is Ola Insiders Program
रेफरल से कमाई का भी मौका
इन सभी के साथ ओला ने अपने रेफरल प्रोग्राम को भी अपग्रेड कर दिया है. अब रेफर करने वाले को डिलीवरी होने पर 5 हजार तक के ओला क्रेडिट्स मिलेंगे. वहीं जो खरीद रहा है उसे 1 हजार रुपये का सीधा कैशबैक मिलेगा.
कंपनी का विजन
ओला प्रवक्ता ने बताया कि "10 लाख से ज्यादा राइडर्स के साथ, हमारी कम्युनिटी ही हमारी ताकत है. ओला इनसाइडर्स (Ola Insiders) के जरिए हम अपने ग्राहकों के लिए स्कूटर को अपग्रेड करना और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को परिवार का हिस्सा बनाना आसान बना रहे हैं."
EV मार्केट में हलचल
ओला इलेक्ट्रिक की बात करें तो अभी के समय में जेन 3 एस1 स्कूटर और रोडस्टर एक्स (Roadster X) मोटरसाइकिलों की एक बड़ी रेंज बेच रही है. इस नए प्रोग्राम के साथ ओला ने ना केवल अपने ग्राहकों का भरोसा जीतने की कोशिश की है, बल्कि मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने का दांव भी चला है.














