अमूल के बाद अब इस कंपनी ने भी घी और मक्‍खन के दाम बढ़ाए, दूध-पनीर भी किया महंगा, यहां देखिए नया रेट चार्ट

अमूल के बाद एक और कंपनी ने भी घी, मक्खन, पनीर और तृप्ति दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हैं. यहां देखें नंदिनी के सभी उत्पादों का नया रेट चार्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नंदिनी ने घी, मक्खन, पनीर और तृप्ति दूध के खुदरा दाम बढ़ाए
Source: Canva

दिवाली से पहले आम लोगों को लगातार एक के बाद एक, महंगाई का झटका लग रहा है. अमूल के बाद अब कर्नाटक की फेमस सहकारी कंपनी नंदिनी ने घी, बटर, पनीर और स्‍पेशल कैटगरी के दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. 

बेंगलुरु मिल्क यूनियन (BAMUL) ने नंदिनी घी, मक्खन, पनीर और तृप्ति दूध के खुदरा दामों में संशोधन किया है. नई दरें तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गई हैं. यानी अभी भी अगर आप घी, मक्‍खन या पनीर लेने बाजार जा रहे हैं तो आपको ज्‍यादा पैसे देने होंगे.  

कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने अपने लोकप्रिय नंदिनी दूध के दाम आठ रुपये प्रति लीटर और दही के दाम 14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने के करीब एक सप्ताह बाद ये बदलाव किया है.

घी के दाम अब कितने हो गए? 

BAMUL की चार नवंबर को जारी रेट चार्ट के अनुसार, नंदिनी घी के 200 मिलीलीटर के पैकेट का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 95 रुपये तय किया गया है. वहीं, 500 मिलीलीटर का पैक 425 रुपये और एक लीटर का पैक 850 रुपये में मिलेगा.

Advertisement

पीईटी जार में मिलने वाले घी की कीमत 50 मिलीलीटर के लिए 65 रुपये, 100 मिलीलीटर के लिए 100 रुपये, 200 मिलीलीटर के लिए 180 रुपये, 500 मिलीलीटर के लिए 435 रुपये और एक लीटर के लिए 870 रुपये होगी. घी का पांच लीटर वाला पैक 4,250 रुपये में मिलेगा.

एक लीटर घी के टिन की कीमत 870 रुपये, जबकि 15 किलोग्राम के टिन की कीमत 14,100 रुपये होगी.

नंदिनी घी के दाम

  • नंदिनी घी- 200 ML पैकेट- 95 रुपये

  • नंदिनी घी- 500 ML पैक- 425 रुपये

  • नंदिनी घी- 1 लीटर पैक- 850 रुपये

  • नंदिनी घी- 50 ML पीईटी जार- 65 रुपये

  • नंदिनी घी- 100 ML पीईटी जार- 100 रुपये

  • नंदिनी घी- 200 ML पीईटी जार- 180 रुपये

  • नंदिनी घी- 500 ML पीईटी जार- 435 रुपये

  • नंदिनी घी- 1 लीटर पीईटी जार- 870 रुपये

  • नंदिनी घी- 5 लीटर पैक- 4,250 रुपये

  • नंदिनी घी- 1 लीटर टिन- 870 रुपये

  • नंदिनी घी- 15 किलोग्राम टिन- 14,100 रुपये

नंदिनी मक्खन के दाम

  • नमकीन मक्खन- 100 ग्राम पैक- 90 रुपये

  • नमकीन मक्खन- 500 ग्राम पैक- 380 रुपये

  • बिना नमक वाला मक्खन- 200 ग्राम पैक- 160 रुपये

  • बिना नमक वाला मक्खन- 500 ग्राम पैक- 390 रुपये

  • मक्खन- फैमिली पैक- 90 रुपये

  • मक्खन- 10 ग्राम ब्लिस्टर पैक- 900 रुपये प्रति किलोग्राम

नंदिनी पनीर के दाम

  • नंदिनी पनीर- 200 ग्राम पैक- 115 रुपये

  • नंदिनी पनीर- 500 ग्राम पैक- 260 रुपये

  • नंदिनी पनीर- 1 किलोग्राम पैक- 485 रुपये

  • मध्यम वसा वाला पनीर- 200 ग्राम पैक- 110 रुपये

तृप्ति दूध के दाम

  • तृप्ति दूध- 135 ML पैक- 11 रुपये

  • तृप्ति दूध- 450 ML पैक- 33 रुपये

मक्‍खन, तृप्ति दूध और पनीर की कीमतें भी बढ़ गईं

नमकीन मक्खन की कीमत 100 ग्राम के लिए 90 रुपये और 500 ग्राम के लिए 380 रुपये तय की गई है. वहीं, बिना नमक वाले मक्खन की कीमत 200 ग्राम के लिए 160 रुपये और 500 ग्राम के लिए 390 रुपये होगी. मक्खन का फैमिली पैक 90 रुपये में मिलेगा, जबकि 10 ग्राम के ब्लिस्टर पैक की कीमत 900 रुपये प्रति किलोग्राम होगी.

Advertisement

तृप्ति दूध की कीमत 135 मिलीलीटर के लिए 11 रुपये और 450 मिलीलीटर के लिए 33 रुपये होगी. नंदिनी पनीर की कीमत अब 200 ग्राम के लिए 115 रुपये, 500 ग्राम के लिए 260 रुपये और एक किलोग्राम के लिए 485 रुपये होगी. मध्यम वसा (FAT) वाले पनीर (200 ग्राम) की कीमत 110 रुपये तय की गई है.
 

Featured Video Of The Day
तहसीन 'मुस्लिम', पर नहीं कर सकते कृष्ण का अपमान... जब बोले आचार्य प्रमोद!

Topics mentioned in this article
Nandini Milk Price Hike
Milk Price Hike
Paneer Price Indicators
Ghee Price Hike
Amul Price Hike

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं