इस साल 1 लाख के पास जाएगा सेंसेक्स, मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट ने दे दी खुशखबरी

Indian Stock Market Prediction: मॉर्गन स्टेनली ने भारतीय शेयर बाजार के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है. रिपोर्ट के अनुसार सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 22% की बढ़त के साथ 95,000 के पार जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Indian Share Market Prediction 2026: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने भारतीय बाजारों पर अपना बुलिश नजरिया रखते हुए भविष्यवाणी की है कि सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 95 हजार के बड़े लेवल को छू सकता है. ये अभी के समय के मौजूदा स्तरों से करीब 22 फीसदी ज्यादा है.

बाजार में किन इंडिकेटर का कमाल?

मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बाजार फिलहाल एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां से गिरावट का जोखिम कम और बढ़त की उम्मीद बहुत ज्यादा है. इसलिए दिसंबर 2026 के आखिर तक 95 हजार का टारगेट बाजार के लिए सटीक बैठता है. साथ ही सेंसेक्स और सोना के अनुपात के बारे में रिपोर्ट में बताया कि सेंसेक्स फिलहाल सोने के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तरों में से एक पर कारोबार कर रहा है. जब भी ऐसा हुआ है, बाजार में एक बड़ा टर्नअराउंड या रिकवरी देखने को मिली है.

Indian Share Market Prediction 2026

क्यों आएगी बाजार में इतनी बड़ी तेजी?

मॉर्गन स्टेनली के अनुसार पिछले एक साल में बाजार में कारोबार हल्का रहा है. साथ ही ग्लोबल टेंशन के चलते प्राइस टू बुक रेश्यो ऑल टाइम लो लेवल पर आ गया. ये लंबी अवधि के निवेशकों के लिए गोल्डन चांस के जैसे है. वहीं दूसरी वजह की बात करें तो वो वैश्विक कॉर्पोरेट प्रॉफिट में भारत की हिस्सेदारी को लेकर है. इसमें पिछले कुछ समय से अच्छी ग्रोथ आई है. इसके अलावा भले ही ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता हो, लेकिन भारत की लोकल डिमांड, निवेश और सर्विस के आंकड़े अभी बहुत मजबूत हैं. साथ ही सरकार लगातार कैपेक्स पर पैसा लगा रही है, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है. आने वाले समय में इसका रिजल्ट भी देश के हिसाब से पॉजिटिव रहेगा.

ये भी पढ़ें- 'हजारों परिवारों की जिम्मेदारी कौन लेगा', Oracle में छंटनी का मामला सरकार तक पहुंचा, श्रम मंत्री को लिखी चिट्ठी

Advertisement

निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि निवेशक अभी के समय में अलर्ट पोजीशन में हैं. इससे पता चलता है कि मार्केट में एक नई रैली की शुरुआत हो सकती है. मार्केट के नीचे जाने का रिस्क अब काफी कम दिख रहा है. हालांकि जियो पॉलिटिकल टेंशन और ग्लोबल ग्रोथ रेट जैसे कुछ रिस्की फैक्टर्स बने रह सकते हैं, लेकिन भारत की मजबूत फाइनेंशियल कंडीशन इन सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है.

अगर मॉर्गन स्टेनली की ये भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो अगले दो साल भारतीय शेयर बाजार के शानदार रहने वाले हैं. एक बात और इस रिपोर्ट से साफ है कि जो निवेशक लंबी अवधि के लिए अपने पोर्टफोलियो को तैयार कर रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में इसका रिजल्ट दमदार मिलने वाला है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Oracle ही नहीं, इन दिग्गज कंपनियों ने भी सुबह 5-6 बजे किया Layoff का मेल, क्या है इसका मतलब?

Featured Video Of The Day
Assam Assembly Election 2026: बारिश और दुर्गम इलाकों में कैसे होगी वोटिंग? | Anurag Goel Exclusive