एक किलो के दाम में ढाई किलो चांदी! जानिए ऑल टाइम हाई से कितना सस्‍ता हुआ सोना

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. MCX पर चांदी अपने ऑल टाइम हाई 4.20 लाख रुपये प्रति किलो से घटकर करीब 1.50 लाख रुपये पर आ गई है यानी चांदी करीब 64% सस्ती हो चुकी है. वहीं, सोना भी अपने रिकॉर्ड भाव से करीब 53 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट
NDTV Graphics

नई दिल्ली. सोने और चांदी की कीमतों में इस साल जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. साल की शुरुआत में दोनों कीमती धातुओं ने एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाए थे, लेकिन अब इनकी कीमतों में भारी गिरावट आ चुकी है. खासकर चांदी के भाव में इतनी बड़ी गिरावट आई है कि जिस कीमत में साल की शुरुआत में 1 किलो चांदी मिलती थी, आज उसी कीमत में करीब ढाई किलो चांदी खरीदी जा सकती है.

MCX पर चांदी ऑल टाइम हाई से 64% सस्ती

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 29 जनवरी 2026 को 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. लेकिन अब इसकी कीमत में भारी गिरावट आ चुकी है. 20 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:58 बजे चांदी का भाव गिरकर 1,51,499 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इस तरह चांदी अपने रिकॉर्ड भाव से करीब 2,68,549 रुपये यानी लगभग 63.93% सस्ती हो चुकी है. आसान भाषा में कहें तो जनवरी में जितने पैसे में एक किलो चांदी मिलती थी, आज उतने पैसे में करीब ढाई किलो चांदी खरीदी जा सकती है.

यह भी पढ़ें | सोने में मिलाया जा रहा है रेडियम पाउडर? बुलियन एसोसिएशन चीफ ने बताया कैसे पकड़ सकते हैं मिलावट

सोना भी रिकॉर्ड भाव से 53 हजार रुपये सस्ता

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है. एमसीएक्स पर सोने का भाव 29 जनवरी 2026 को 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था. वहीं, 20 नवंबर को दोपहर 1:56 बजे सोने का वायदा भाव करीब 1,23,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इस तरह सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 69,486 रुपये सस्ता हो चुका है. 

Advertisement

आखिर क्यों गिर रहे सोने-चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वजहें हैं. इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर की मजबूती, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख की आशंका ने कीमती मेटल्स पर दबाव बनाया है. इसका असर इंटरनेशनल मार्केट के साथ भारतीय बाजार में भी दिखाई दे रहा है.

आज आपके शहर में कितना है सोने का रेट?

अहमदाबाद-1,25,490 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली-1,30,710 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई-1,33,056 रुपये प्रति 10 ग्राम 
कोलकाता-1,25,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु-1,25,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई-1,25,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ-1,25,590 रुपये प्रति 10 ग्राम
जयपुर- 1,30,710 रुपये प्रति 10 ग्राम 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
सीएम योगी की मां का निधन, पौड़ी के पैतृक गांव पंचुर में ली अंतिम सांस

Topics mentioned in this article
Gold
Silver
Gold Price Today
Silver Price Today

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं